फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: बैडमिंटन में विभोर ने रेहान को हराया

Sat, 26 Oct 2024 09:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
डीसी महावीर कौशिक को पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित करते जिला खेल अधिकारी। 
विज्ञापन
भिवानी। उपायुक्त महावीर कौशिक ने शनिवार को भीम स्टेडियम के बैडमिंटन हाल में दो दिवसीय जिलास्तरीय बैडमिंटन खेल प्रतियोगिता शुभारंभ किया। पहले मैच में विभोर और रेहान के बीच पहला मैच खेला गया। इसमें विभोर विजय रहा।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में लड़के और लड़कियों के अंडर 11 वर्ष, अंडर 13 वर्ष, अंडर 15 वर्ष, अंडर 17 वर्ष और अंडर 19 वर्ष के एकल और डबल तथा 35 वर्ष व इससे से अधिक 50 वर्ष आयु तक के एकल और डबल खिलाड़ियों के खेल आयोजित किए जाएंगे। उपायुक्त ने कहा कि बॉक्सिंग में विश्व स्तर पर मिनी क्यूबा के नाम से भिवानी के खिलाड़ियों को अलग पहचान मिली है। इसी तर्ज पर भिवानी के खिलाड़ी बैडमिंटन में भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विशेष पहचान दिलाएंगे।
जिला बैडमिंटन एसोसिएशन का गठन कर लिया गया है, जो खिलाड़ियों को भरपूर मदद देने का हर संभव प्रयास करेगी। बैडमिंटन एसोसिएशन प्रधान सुरेश कुमार गुप्ता ने कहा कि खेलों में भिवानी की विश्व में अलग पहचान है। संगठन की तरफ से बैडमिंटन के खिलाड़ियों के लिए हर संभव मदद करने में कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। इस अवसर पर जिला खेल अधिकारी सतेन्द्र सिंह, संगठन के प्रधान सुरेश कुमार गुप्ता, उप प्रधान डॉक्टर अतर सिंह, खजांची राजेंद्र वर्मा, जनरल सेक्रेटरी सतविंदर सिंह, कोच महेश सिंहमार, अर्जुन अवॉर्डी रोहित भाकर, रोहित लुहाच उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें