फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: भिवानी जिला बार से प्रदेश के दिग्गज राजनेताओं का रहा पुराना नाता

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। भिवानी जिला बार के भाग्य का 15 दिसंबर को फैसला हो जाएगा। भिवानी जिला बार से प्रदेश के दिग्गज राजनेताओं का भी पुराना नाता रहा है। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय चौ. बंसीलाल और उनके स्वर्गीय बेटे पूर्व कृषि मंत्री चौ. सुरेंद्र सिंह भी भिवानी बार के लंबे अर्से तक जीवन काल में सदस्य रह चुके हैं। फिलहाल चौ. बंसीलाल के बड़े बेटे पूर्व विधायक चौ. रणबीर सिंह महेंद्रा और दामाद पूर्व विधायक सोमबीर सिंह बार के मौजूदा सदस्य हैं।
विज्ञापन

पूर्व सांसद चौ. जंगबीर सिंह भी भिवानी जिला बार के सदस्य हैं। भिवानी जिला बार में 15 दिसंबर को मतदान होगा। चुनावों को लेकर जिला न्यायालय परिसर के अधिवक्ता चैंबर्स में चुनावी प्रत्याशियों का जनसंपर्क अपने चरम पर है। वहीं दिनभर बार चुनावों को लेकर ही धूप सेंकते हुए चर्चाएं रहती हैं। भिवानी जिला बार में 1423 मतदाता मतदान प्रक्रिया में शामिल होंगे। वैसे जिला बार में करीब ढाई हजार अधिवक्ता बार की सदस्यता ले चुके हैं। भिवानी जिला बार में कई राजनेताओं ने भी कई चुनावों में मतदान किया है, इस बार भी इनके मतदान की संभावना है।
हरियाणा के पूर्व मंत्री डॉ. वासुदेव शर्मा, पूर्व विधायक रणबीर सिंह महेंद्रा, पूर्व विधायक चौ. सोमबीर सिंह, पूर्व विधायक शशीरंजन परमार के अलावा पूर्व सांसद चौ. जंगबीर सिंह भी बार सदस्य हैं। जबकि हाल ही में दिवंगत हरियाणा विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष प्रोफेसर छत्तर सिंह चौहान भी बार सदस्य थे। इसके अलावा भी जिला बार में अनेक वरिष्ठ अधिवक्ता हैं जो इन चुनावों में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
विज्ञापन




ये हैं बार चुनाव में दावेदार

प्रधान पद के लिए चौथी बार निवर्तमान बार प्रधान एडवोकेट सत्यजीत पिलानिया व राकेश वत्स के बीच मुकाबला है। उप प्रधान पद के लिए अमित कुमार, रवि सिंह राय, सुरेंद्र सिंह त्रिकोणीय मुकाबला रहेगा। इसी तरह सचिव पद के लिए अशोक बिडलान, दीपक तंवर, केंद्र मणी, संजय कुमार तंवर मैदान में हैं। संयुक्त सचिव पद के लिए राकेश कुमार, एडवोकेट सुनील के बीच मुकाबला है। कोषाध्यक्ष पद के लिए एडवोकेट मीना शर्मा व प्रिया लेंघा ने चुनावी ताल ठोकी है।



ऑडिटर और लाइब्रेरी इंचार्ज निर्विरोध चुने

बार चुनावों में ऑडिटर और लाइब्रेरी इंचार्ज पद के लिए एक-एक प्रत्याशी रहे। इससे रवींद्र कुमार ऑडिटर और लाइब्रेरी इंचार्ज पूनम देवी का आवेदन आया। इनकी औपचारिक घोषणा अन्य पदों के मतदान के बाद होगी।


भिवानी बार एसोसिएशन के सदस्य के तौर पर कई दिग्गज राजनेता आजीवन सदस्य रहे हैं जबकि वर्तमान में भी काफी राजनेता बार के मौजूदा सदस्य हैं। इनमें कई सदस्य तो ऐसे हैं जो हर बार बार चुनावों में मतदान में सक्रिय भागेदारी भी निभाते हैं। बार चुनाव एक उत्सव की तरह मनाते हैं, जिसमें बार सदस्यों का आपसी मेलजोल बढ़ाता है।
विज्ञापन

-मुकेश गुलिया सदस्य बार चुनाव कमेटी भिवानी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें