फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंसान नहीं... मर गई इंसानियत: रातभर शव के ऊपर से गुजरती रहीं गाड़ियां, आधा किलोमीटर तक बिखरे शरीर के टुकड़े

Thu, 15 Jan 2026 04:05 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी

सार

 शव के टुकड़े लगभग आधा किलोमीटर तक बिखरे पाए। कई वाहनों के गुजरने से शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो चुका था और चिथड़े-चिथड़े हो गए थे।
विज्ञापन
भिवानी में सड़क पर मिला शव - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गांव मुंढाल के समीप दिल्ली-हिसार राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक व्यक्ति का शव रात भर गुजरते वाहनों से कुचलता रहा। गुरुवार सुबह करीब छह बजे होटल कर्मचारियों ने इस हादसे की सूचना मुंढाल पुलिस चौकी को दी।

विज्ञापन


आधा किलोमीटर तक बिखरे थे शव के टुकड़े

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के दौरान शव के टुकड़े लगभग आधा किलोमीटर तक बिखरे पाए। कई वाहनों के गुजरने से शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो चुका था और चिथड़े-चिथड़े हो गए थे। मृतक के कपड़े सड़क पर मांस के लोथड़ों के साथ चिपके हुए मिले। शव के पास से एक पर्स और कुछ नकदी भी बरामद हुई। चेहरे पर केवल नाक ही स्पष्ट दिखाई दे रही थी, बाकी शरीर का अधिकांश हिस्सा सड़क पर चिपका हुआ था।

जांच में जुटी पुलिस

फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। मुंढाल पुलिस चौकी के जांच अधिकारी ने बताया कि शव की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। चूंकि शव कई टुकड़ों में बंट चुका है, इसलिए फॉरेंसिक विशेषज्ञों की टीम को बुलाया गया है, जो टुकड़ों को एकत्रित करने और पोस्टमार्टम में सहायता करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें