फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: फुटपाथों में तलाशी जाएगी वाहन पार्किंग, बिगड़ी व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए होगी मार्किंग

Tue, 22 Apr 2025 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
बाजार में सड़कों के साथ बने फुटपाथों पर मार्किंग  का शुभारंभ करते चेयरपर्सन प्रतिनिधि भवानी प्र
विज्ञापन
भिवानी। अब जल्द ही शहर के लोगों को चौक, चौराहे व बाजारों वाहनों की वजह से लगने वाले जाम से मुक्ति मिलने वाली है। अब नगर परिषद ने इस समस्या से निजात दिलाने का नया नुक्ता निकाला है। सड़क के दोनों तरफ फुटपाथों पर पार्किंग बनाए जाने की योजना बनाई जा रही है।
विज्ञापन

हालांकि फुटपाथ की चौड़ाई के हिसाब से पार्किंग की मार्किंग करके तैयार करवाई जाएगी। तंग फुटपाथ पर दोपहिया तो खुले फुटपाथ पर थ्री व्हीलर व फोर व्हीलर वाहन को खड़ा करने के लिए जगह बनाई जाएगी ताकि बाजार के बीचों बीच वाहनों का आवागमन पूरी तरह से बंद हो सके।



नगर परिषद फुटपाथों पर मार्किंग करके पार्किंग की व्यवस्था करने जा रहा है। हांसी गेट से लेकर घंटाघर चौक, सराय चौपटा, बिचला बाजार व अंदरूनी शहर की सड़कों के साथ बने फुटपाथों पर पार्किंग बनाई जाएगी। जिस बाजार में जिस हिसाब के फुटपाथ होंगे। उसी हिसाब की पार्किंग बनाए जाने की योजना है। अगर तंग या छोटे फुटपाथ हुए तो उन फुटपाथों पर दोपहिया वाहनों के लिए पार्किंग तैयार करवाई जाएगी।
विज्ञापन

इसके अलावा थोड़े से चौड़े फुटपाथ पर थ्री व्हीलर या फोर व्हीलर वाहन को खड़ा करने की व्यवस्था होगी। इनके अलावा बाजारों के चौक चौराहों पर बची जगह पर भी पार्किंग की व्यवस्था होगी। उससे शहर व बाजारों में वाहनों की वजह से लगने वाले जाम से मुक्ति मिल पाएगी।
अब वाहनों को खड़ा करने के लिए कोई जगह न होने की वजह से आए दिन बाजारों में जाम की स्थिति बन जाती है। इसी क्रम में नप कार्यालय में मार्किंग करने वाली मशीन भी पहुंच गई। जिसका नप चेयरपर्सन प्रतिनिधि भवानी प्रताप सिंह ने शुभारंभ करवाया। इस मौके पर उनके साथ सतेंद्र मोर, सूर्या तंवर, सुभाष तंवर,संदीप यादव, शिव कुमार, अशोक कामरा मौजूद थे।
अतिक्रमण हटाने की चलेगी मुहिम
शहर के जिन बाजारों में फुटपाथ पर अतिक्रमण व स्थायी कब्जे किए हैं, उन्हें हटाने की मुहिम चलाई जाएगी। पहले खुद ही कब्जे हटाने के लिए लोगों से आग्रह किया जाएगा ताकि उन जगहों पर आराम से पार्किंग बनाई जा सके। अगर इस दौरान कोई व्यक्ति अवैध कब्जा या अतिक्रमण को नहीं हटाता तो उन इलाकों में जेसीबी चलाई जाएगी।
शहर व अंदरूनी बाजार में सड़कों के साथ बने फुटपाथों पर मार्किंग करनी आरंभ कर दी है। जिस इलाके में जितना चौड़ा फुटपाथ है। उस इलाके में उसी हिसाब के वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था की जा रही है। शहर के बाहरी इलाकों में हांसी गेट, रोहतक गेट, हुडा पार्क, लोहारू रोड आदि पर जहां पर भी फुटपाथ पर जगह मिलेगी। वहीं पर वाहनों को खड़ा करने की व्यवस्था की जाएगी। इसी तरह नया बाजारा, घंटाघर से लेकर सराय चौपटा तक की सड़क के साथ बने फुटपाथों पर भी मार्किंग की जा रही है ताकि इन बाजारों में भी पार्किंग की व्यवस्था की जा सके।
विज्ञापन

- भवानी प्रताप सिंह, चेयरपर्सन प्रतिनिधि, नगर परिषद भिवानी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें