फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: छत से गिरी महिला, उपचार के दौरान तोड़ा दम

Tue, 22 Apr 2025 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। चरखी दादरी जिला के बाढ़डा क्षेत्र के गांव कांकड़ोली हट्टी में छत की सफाई करते समय एक महिला नीचे गिर गई। इसे गंभीर हालत में परिजन भिवानी के जिला नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। बाढ़डा पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया वहीं मृतका के भाई के बयान दर्ज कर इस संबंध में इत्तेफाकिया मौत मामले की कार्रवाई की है।
विज्ञापन

गांव कांकड़ोली हट्टी निवासी 45 वर्षीय पिंकी मंगलवार सुबह करीब दस बजे छत की सफाई कर रही थी कि इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और वह छत से नीचे गिर गई। बेसुध हालत में परिजन उसे जिला नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक उपचार देने के बाद मृत घोषित कर दिया।
मृतक महिला के पति धर्मेंद्र ने बताया कि उसके दो बच्चे हैं, एक बेटा और एक बेटी। छत पर सफाई करते समय उसकी पत्नी नीचे गिर गई। जब उन्हें इस हादसे की जानकारी मिली तो वे मौके पर पहुंचे। वहीं बाढ़डा पुलिस थाना की महिला जांच अधिकारी सुशीला ने बताया कि शव का जिला नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया है। मृतका के भाई पवन के बयान दर्ज कर इस संबंध में इत्तेफाकिया मौत मामले की कार्रवाई की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें