फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: काले बिल्ले लगाकर टीकाकरण किया, सरकार को कोसा

Thu, 04 Dec 2025 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। विभिन्न लंबित मांगों के लिए एमपीएचडब्लू (बहुउद्देश्यीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता) एसोसिएशन की राज्य प्रधान शर्मिला देवी के आह्वान पर बुधवार को कर्मचारियों जिले के सभी उप स्वास्थ्य केंद्रों पर काले बिल्ले लगाकर टीकाकरण किया। कर्मचारियों ने सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए।
विज्ञापन

एमपीएचडब्लू (बहुउद्देश्यीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता) एसोसिएशन के जिला सचिव महिपाल ने बताया कि एनएचएम एमपीएचडब्लू फीमेल की लंबित मांगें 4200 ग्रेड पे , वॉशिंग अलाउंस, ड्रेस अलाउंस, सेवानिवृत्ति पर वित्तीय लाभ जैसी मुख्य मांगों पर सरकार की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इस कारण कर्मचारिययों में रोष है।
उन्होंने कहा कि अगर सरकार ने जायज मांगें नहीं मानीं तो प्रदेश में बड़ा आंदोलन करने पर मजबूर होंगे। एसोसिएशन के जिला प्रधान रविन्द्र कुमार ने कहा कि एमपीएचडब्लू पुरुष व महिलाएं सरकार की स्वास्थ्य योजनाओं को आम आदमी तक पहुंचाने में सबसे ज्यादा कार्य करते हैं। उनकी मांगें समय पर पूरी करनी चाहिए।
विज्ञापन

एसोसिएशन ने स्पष्ट किया है कि उनकी मांगें जायज हैं। स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की उचित सुविधाओं, वेतन और सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार की जिम्मेदारी है। लगातार बातचीत और नोटिस के बावजूद समस्याओं का समाधान नहीं किया गया है। संगठन ने आगामी आंदोलनों और प्रदर्शन की चेतावनी दी है। स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और कर्मचारियों की सुरक्षा पर ध्यान दिए बिना नीतियां अधूरी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें