फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिमटता जा रहा टीकाकरण अभियान, महज 486 ले लगाए कोरोनारोधी टीके

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। एक साल से भी अधिक समय से स्वास्थ्य विभाग कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए कोरोनारोधी टीके लगा रहा है। स्वास्थ्य विभाग इसको लेकर जागरूकता अभियान भी चला रहा है मगर ये अभियान कोई खास असर नहीं दिखा रहे। जिले में 31 स्थायी केंद्रों पर रोजाना टीकाकरण हो रहा है। बावजूद इसके लोग टीकाकरण अभियान में रुचि नहीं दिखा रहे, जिसके कारण अभियान सिमटत जा रहा है। रविवार को जिलेभर में 487 लाभार्थियों ने वैक्सीन की डोज लगवाई है, जोकि काफी कम है। इनमें से फ्रंट लाइन वर्कर को तीन डोज, 12 से 14 आयुवर्ग के बच्चों ने 120 डोज, 15 से 17 आयुवर्ग के किशोरों को 63 डोज, 18 से 44 आयुवर्ग के युवाओं को 163 डोज, 45 से 60 साल से लाभार्थियों को 36 डोज और 60 साल से अधिक आयु वालों को 102 डोज लगी है।
विज्ञापन

कोरोना का एक नया मरीज मिला
भिवानी। जिले में सोमवार को कोरोना संक्रमण का एक नया मरीज सामने आया है, जिसके बाद जिले में सक्रिय मरीजों का आंकड़ा नौ हो गया है। इनमें से पांच मरीज शहरी, जबकि चार मरीज ग्रामीण क्षेत्र से है। सोमवार को कोरोना जांच के 650 सैंपल नागरिक अस्पताल की लैब में भेजे है, जिनकी रिपोर्ट मंगलवार सुबह तक आएगी। हालांकि कोरोना जांच के 519 सैंपल की रिपोर्ट पहले से लंबित है।
कोरोना की तीसरी लहर में 4084 संक्रमित मिले है, जिनमें से 3671 स्वस्थ हो चुके है और 14 की मौत हुई है। कोरोना संक्रमित आठ मरीज होम आइसोलेट है, जबकि एक मरीज को अस्पताल में दाखिल करवाया है।
विज्ञापन

वर्जन:
कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सावधानी बरतनी जरूरी है। भीड़भाड़ वाली जगह पर जाने से परहेज करें और मास्क का प्रयोग करें। वैक्सीन के लाभार्थियों से अपील है कि नजदीक टीकाकरण केंद्र में जाकर वैक्सीन लगवाए। साथ ही सामाजिक संस्थाएं भी टीकाकरण अभियान में बढ़चढ़ कर रुचि लें।
विज्ञापन

- डॉ. रघुबीर शांडिल्य, सिविल सर्जन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें