फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: लोहारू रोड पुराना रेलवे ओवरब्रिज का इस्तेमाल हुआ बंद, देवसर चुंगी फाटक और बाईपास से होगी वाहनों की आवाजाही

Tue, 28 May 2024 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
लोहारू रोड पुराना रेलवे ओवरब्रिज
विज्ञापन
भिवानी। लोहारू रोड के 70 के दशक में बने पुराने रेलवे ओवरब्रिज पर वाहनों की आवाजाही सोमवार शाम से बंद कर दी है। अब पुराने पुल के ढांचे तो नष्ट किया जाएगा। इसकी जगह नया ढांचा तैयार होगा। वहीं करीब डेढ़ साल के लिए बंद रहने से देवसर चुंगी और तोशाम बाईपास के जरिए ही वाहनों की आवाजाही रहेगी। इससे रोजाना ही यहां जाम की स्थिति बनेगी।
विज्ञापन


लोहारू रेलवे ओवरब्रिज पर कंस्ट्रक्शन कंपनी ने पिलर तैयार कराने का काम तेजी से किया जा रहा है। देवसर चुंगी रेलवे फाटक के समीप हालुवास गेट से अनाज मंडी गेट तक लोहारू रोड पर नया रेलवे ओवरब्रिज फोरलेन की तर्ज पर बनेगा। करीब 40 करोड़ की लागत से 900 मीटर लंबा रेलवे ओवरब्रिज नवंबर 2024 तक बनकर तैयार होना है। रेलवे पुल निर्माण के लिए 196 पिलर तैयार होंगे। वहीं 1972 में बने पुराना रेलवे ओवरब्रिज को अब तोड़ दिया जाएगा तभी नए पुल का ऊपरी ढांचा तैयार करना शुरू किया जाएगा।



अनाज मंडी गेट और सरकुलर रोड पर बनेगी जाम की स्थिति
लोहारू रोड पुराना रेलवे ओवरब्रिज से रोजाना ही करीब 55 हजार से अधिक वाहनों की आवाजाही होती थी, लेकिन अब इन वाहनों का रूट डायवर्ट किया गया है। लोहारू और दादरी की तरफ से आने वाले भारी वाहनों को बाईपास व तोशाम मिनी बाईपास के रास्ते से ही शहर के बाहर से गंतव्य की ओर भेजा जाएगा वहीं छोटे वाहन ही देवसर चुंगी रेलवे फाटक से होते हुए शहर के अंदर प्रवेश कर पाएंगे। यहां छोटे वाहनों की आवाजाही से ही दिनभर जाम लगा रहेगा ,क्योंकि स्टेशन के समीप देवसर चुंगी फाटक अधिकांश समय बंद रहता है। ऐसे में यहां दिनभर जाम में ही लोग घंटों तक फंसे रहेंगे।
विज्ञापन




दिनोद रोड पुल अभी अधूरा, वैकल्पिक रास्ता बनने में भी करना होगा इंतजार

दिनोद रोड पर भी रेलवे ओवर ब्रिज बन रहा है। यहां लोहारू रोड तोड़ने से दिनोद रोड के पुल को वैकल्पिक रास्ते के तौर पर इस्तेमाल किया जाना था, मगर यह पुल भी अभी 90 फीसदी निर्माण के बाद अधर में लटका हुआ है। यहां पर भी पुल का अभी नया डिजाइन आना है। इसके बाद ही इसे पूरा किया जाएगा। ये पुल चालू होने से लोहारू और दादरी रोड के जाम को सुलझाने में काफी हद तक मदद मिलेगी। क्योंकि तोशाम रोड दिनोद रोड की करीब दस से अधिक कॉलोनी वासी भी फिलहाल बाईपास की तरफ और लोहारू रोड देवसर चुंगी के रास्ते से ही आवाजाही कर रहे हैं।





डिस्पोजल की सीवर और बरसाती लाइनें भी होनी हैं शिफ्ट

जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की देवसर चुंगी मुख्य डिस्पोजल की सीवर और बरसाती लाइनें भी शिफ्ट होनी हैं। डिस्पोजल की ये लाइनें लोहारू रोड पर भिवानी-घग्गर ड्रेन तक जाती हैं। पुराने पुल के साथ ही नया ढांचा तैयार किया जा रहा है। इस वजह से इन लाइनों को शिफ्ट किया जाएगा। इन लाइनों की शिफ्टिंग में आने वाला खर्च भी रेलवे ही भुगतान करेगा। लाइनों को शिफ्ट किए जाने के लिए मसौदा तैयार हो चुका है। इन लाइनों को शिफ्ट कराए जाने के संबंध में काम शुरू जल्द होगा।
लोहारू रोड के पुराने ओवरब्रिज को सोमवार शाम को स्थायी तौर पर बंद कर दिया है। इस पुल पर पुराने ढांचे को नष्ट कर नया पुल तैयार किया जाएगा। कंपनी साइट पर कंस्ट्रक्शन का काम करा रही है। ऐसे में लोहारू और दादरी की तरफ से आने और सरकुलर रोड से जाने वाले वाहनों का रूट बदला गया है। देवसर चुंगी रेलवे फाटक और तोशाम बाईपास पर ही वैकल्पिक व्यवस्था रहेगी। यहां ट्रैफिक पुलिस कर्मचारी भी तैनात किए जाएंगे।
विज्ञापन

-सुरेश कुमार इंचार्ज जिला यातायात पुलिस थाना भिवानी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें