जंगली जानवरों ने नोंच खाए मनीषा के अंग
पुलिस की सुसाइड थ्योरी की अगर बात करें तो यह भी कयास लगाए जा रहे हैं कि मनीषा की मौत के कई घंटों बाद शव बरामद हुआ था। इस बीच रात के समय जंगली जानवरों ने मनीषा के शव को नोंच खाया है। ये बात पोस्टमार्टम भी सामने आई है कि उसके कुछ अंगों को नोंचा गया है। पुलिस के मुताबिक मनीषा के शव पर ऊपरी हिस्सा यानी सिर ही गायब था। इसके बाद मनीषा की गर्दन में श्वास नली और भोजन नली भी गायब थी। इससे कयास ये भी हैं कि जंगली जानवरों द्वारा मनीषा के कुछ अंगों को खाया गया होगा। इसी बीच उसके कुछ कपड़े भी फटे हुए मिले हैं।
मनीषा के शव के पास से मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला था। इसके अलावा पुलिस को यह भी मालूम हुआ है कि उसने एक कीटनाशक की दुकान से कीटनाशक खरीदा था। जिसकी पुष्टि भी हो चुकी है। फिलहाल पुलिस ने मनीषा की दोनों पोस्टमार्टम और एफएसएल रिपोर्ट पर चिकित्सकों के बोर्ड से ओपिनियन मांगी है, जिसकी रिपोर्ट जल्द आने की उम्ममीद है, उसके बाद ही पुलिस किसी नतीजे पर पहुंच पाएगी।
-सुमित कुमार पुलिस अधीक्षक भिवानी।
ये भी पढ़ें: शिक्षिका हत्याकांड: दोनों आंखें... भोजन और सांस नली गायब, महज 5 सेंटीमीटर ही बची थी गर्दन; क्रूरता की हदें पार