फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: संयुक्त किसान मोर्चा ने किया प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

Thu, 14 Aug 2025 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
तोशाम। संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) के आह्वान पर किसानों ने विदेशी कंपनियां भारत छोड़ो और कारपोरेट घराने खेती से दूर हटो के नारे लगाते हुए नई अनाज मंडी तोशाम में सांकेतिक धरना दिया। इसके बाद किसान धरना स्थल से उपमंडल परिसर पहुंचे और राष्ट्रपति के नाम नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

इस दौरान अमरीकी राष्ट्रपति ट्रंप और बीजेपी सरकार की किसान-मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ पुतला दहन किया गया। धरना स्थल पर संबोधित करते हुए एसकेएम के घटक संगठनों के नेताओं ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन के राज्य उप प्रधान रोहतास सिंह सैनी, बस्तीराम एडवोकेट, महेंद्र सिंह कटारिया, ग्राम स्वराज किसान मोर्चा से मास्टर रघुवीर सिंह और ईश्वर सिंह ने कहा कि किसान, मजदूर और कृषि श्रमिक बीजेपी सरकार की कारपोरेट परस्त नीतियों से त्रस्त हैं।
नेताओं ने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार किसानों की जमीन छीनकर कारपोरेट को देने की नीति बना रही है। एमएसपी गारंटी कानून बनाने से सरकार पीछे हट गई है। बिजली क्षेत्र को निजी हाथों में सौंपने और जबरन स्मार्ट मीटर लगाने पर आमादा है। उन्होंने कहा कि बार-बार मांग करने के बावजूद सरकार ने कोई कदम नहीं उठाया इसलिए आंदोलन ही किसानों और मजदूरों की मुक्ति का एकमात्र रास्ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें