भिवानी। राजकीय रेलवे पुलिस चौकी के समीप तिकोना पार्क में सोमवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। पुलिस ने इस संबंध में मौके पर पहुंचकर जांच की और शव को कब्जे में लेकर जिला नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया। मृतक के संबंध में काफी पूछताछ की गई, मगर उसकी पहचान नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
राजकीय रेलवे पुलिस चौकी की महिला जांच अधिकारी मोनिया ने बताया कि करीब 35 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव तिकोना पार्क में होने की सूचना के बाद मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की गई। मृतक ने काले और सफेद रंग की चेकदार शर्ट और काले रंग की लोअर पहना था। आसपास पूछताछ के बाद भी मृतक के संबंध में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। फिलहाल शव का पोस्टमार्टम कराकर उसे 72 घंटे शिनाख्त के लिए नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है।