फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: भूमिगत जलस्तर नीचे गिरा, अब गहरी सीवर लाइन जांच के लिए काम होगा शुरू

Wed, 16 Oct 2024 10:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। शहर के सरकुलर रोड दिनोद गेट पेट्रोल पंप के सामने पिछले कई सालों से सड़क लगातार धंस रही है। यहां मुख्य सीवर लाइन का काम भी कुछ अर्से पहले ही किया गया था, लेकिन अब भी सड़क धंस रही है। इसका कारण जानने के लिए जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग यहां मुख्य सीवर लाइन की जांच करेगा। इसके लिए यहां भूमिगत जलस्तर नीचे गिराने के लिए बोरवेल लगाए थे। यहां पानी का स्तर कुछ नीचे पहुंचा है। इसके बाद जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग अब यहां सीवर लाइन जांच के लिए खोदाई का काम शुरू कराएगा।
विज्ञापन

दरअसल, शहर के अंदर सरकुलर रोड कई जगह से लगातार धंस रहा है। घंटाघर जिला नागरिक अस्पताल के पास भी मुख्य सड़क धंस रही है। यहां पर इसी सप्ताह पीडब्ल्यूडी विभाग ने धंसी हुई सड़क पर मिट्टी डलवाकर इंटरलॉकिंग टाइल को समतल करा दिया है। इससे पहले भी ये सड़क करीब 10 से 12 बार धंस चुकी है।
धंसने की वजह से यहां गहरा गड्ढा बन जाता है। इससे वाहन के पलटने का डर बना रहता है। हालांकि यहां जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग गहरी सीवर लाइन नहीं होने का हवाला दे रहा है। जबकि दिनोद गेट पेट्रोल पंप के सामने भी लगातार पांच सालों से सड़क धंस रही है। यहां पहले भी सीवर लाइन की जांच में लाइन चालू पाई गई थी। अब सड़क क्यों धंस रही है, इसकी जांच के लिए यहां जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग खोदाई कराकर जांचेगा। इसके बाद ही इस समस्या का स्थायी समाधान होगा।
विज्ञापन


दिनोद गेट क्षेत्र में मुख्य सीवर लाइन चालू हालत में है, लेकिन सड़क धंस रही है। इसकी जांच के लिए लाइन की जांच कराई जाएगी। इसके लिए पहले बोरवेल से भूमिगत जलस्तर को नीचे गिराने का काम किया जा रहा है। यहां करीब 24 फूट गहरी सीवर लाइन है।
विज्ञापन

-सुनील कुमार रंगा, कार्यकारी अभियंता, शहरी सीवरेज शाखा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें