फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर घर-हर गृहिणी योजना के तहत 500 रुपये में मिलेगा गैस सिलेंडर : एडीसी

Thu, 23 Jan 2025 10:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
डीआरडीए हॉल में हर घर-हर गृहणी योजना की समीक्षा बैठक लेते एडीसी हर्षित कुमार। 
विज्ञापन
भिवानी। लघु सचिवालय के डीआरडीए हॉल में हर घर-हर गृहिणी योजना की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में एडीसी ने खाद्य आपूर्ति विभाग को योजना का प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


बैठक में एडीसी हर्षित कुमार ने हर घर-हर गृहिणी योजना के बारे में बताया कि खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले विभाग, अंत्योदय परिवारों को गैस सिलेंडर सब्सिडी देगा। सब्सिडी के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। जिन परिवारों की वार्षिक आय 1.80 लाख से कम है। सब्सिडी सभी पात्र उम्मीदवारों को परिवार के मुखिया के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से भेजी जाएगी। सरकार ने हर घर-हर गृहिणी योजना के पोर्टल को लॉन्च किया है। इस पोर्टल की ओर से अंत्योदय परिवारों को 500 रुपये में गैस सिलेंडर देने की घोषणा की थी, जिसे इस पोर्टल के माध्यम से लागू किया गया है।
इस योजना का लाभ लेने के लिए फैमिली आईडी यानी हरियाणा परिवार पहचान पत्र में वार्षिक आय 1.80 लाख से कम होनी चाहिए। बीपीएल राशन कार्ड, गुलाबी राशन, एएवाई कार्ड के सभी अंत्योदय परिवारों को इस योजना का लाभ दिया जाएगा। इसके लिए पात्र परिवार epds.haryanafood.gov.in पर ऑनलाइन करना होगा। सब्सिडी के रुपये फैमिली आईडी में महिला मुखिया होगी, उसी के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से भेजे जाएगे। इसलिए सभी पात्र परिवार फैमिली आईडी से जुड़ा मोबाइल बैंक खाते की कॉपी से भी लिंक करवा लें। इस दौरान संबंधित विभागों के उच्चाधिकारी व गैस एजेंसियों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें