पंचायत भवन में आयोजित जिला स्तरीय जन विश्वास-जन विकास कार्यक्रम में पात्र परिवारों के साथ विधाय
भिवानी। मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत बवानीखेड़ा में 30 लाभार्थियों को प्लाॅटों के अलॉटमेंट पत्र वितरित किए गए जो योजना की सफलता का प्रतीक हैं। विधायक घनश्याम सर्राफ ने पंचायत भवन में आयोजित जिलास्तरीय जन विश्वास-जन विकास कार्यक्रम में यह बातें कही।
वहीं विधायक कपूर सिंह वाल्मीकि ने कहा कि प्रदेश सरकार का तीसरे कार्यकाल का पहला वर्ष सेवा, सुशासन और विकास की उपलब्धियों से भरा रहा।
कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष विरेंद्र कौशिक, डीसी साहिल गुप्ता और जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अजय चोपड़ा उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना 2.0 के तहत गांव बैराण के 11 और मंढाणा व लेघां हेतवान के 14-14 लाभार्थियों को प्लाॅट अधिकार पत्र दिए गए। इस अवसर पर पंचकुला में आयोजित प्रदेशस्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी दिखाया गया। कपूर सिंह वाल्मीकि ने कहा कि हरियाणा सरकार बिना खर्ची और बिना पर्ची योग्यता के आधार पर नौकरी प्रदान कर रही है। उन्होंने बवानीखेड़ा क्षेत्र में अत्यधिक बारिश के बावजूद जल निकासी के लिए दिन-रात कार्य करने पर डीसी साहिल गुप्ता और संबंधित विभागों का आभार व्यक्त किया।
जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अजय चोपड़ा ने बताया कि योजना का लाभ एक लाख 80 हजार रुपए से कम सालाना आय वाले परिवारों को दिया जाता है, जिनके पास पक्का मकान नहीं है और जिन्होंने 20 साल पहले तक योजना का लाभ नहीं लिया। पहले चरण में जिले के 168 लाभार्थियों को योजना का लाभ मिल चुका है।
इस अवसर पर डीडीपीओ नरेंद्र सिंह, बीडीपीओ सोमबीर कादयान व विनोद सांगवान, भाजपा जिला महामंत्री रमेश पचेरवाल, जिला परिषद वाइस चेयरपर्सन सुनीता जांगड़ा आदि उपस्थित रहे।