नशामुक्त अभियान के तहत लोगों को जागरूक करते पुलिस अधिकारी। पुलिस
ढिगावा मंडी। ढिगावा मंडी में मंगलवार को नशे के खिलाफ पुलिस प्रशासन ने ग्रामीणों के सहयोग से बैठक का आयोजन किया। बैठक में पहुंचे लोहारू डीएसपी संजीव गौड़ और थाना प्रभारी अशोक कुमार ने ग्रामीणों से कहा कि नशे के खिलाफ पुलिस प्रशासन आपके साथ खड़ा है। किसी भी सूरत में गांव में नशा नहीं बेचने दिया जाएगा।
नशाखोरी करने वालों के खिलाफ पुलिस प्रशासन का सहयोग ग्रामीणों को मिलता रहेगा। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों ने कमेटी में जिन लोगों के नाम दिए हैं, उनके साथ पुलिस ने बैठक कर नशाखोरी करने वालों के खिलाफ लड़ाई लड़ने की रूपरेखा तैयार की है। इन्हें किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। इस मौके पर सरपंच धर्मवीर नेहरा, कैप्टन भूप सिंह , कमेटी प्रधान संदीप, पुरूषोत्तम जांगड़ा, रविन्द्र, धर्मपाल नायक मौजूद थे। संवाद