फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: बाइकों की आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौत, दो गंभीर घायल

Fri, 11 Oct 2024 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त बाइक। 
विज्ञापन
बवानीखेड़ा (भिवानी)। भिवानी-हांसी मुख्य मार्ग पर गांव लोहारी जाटू के पास शुक्रवार सुबह दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक बाइक सवार ने मौके पर ही दम तोड़ दिया तो दूसरे की अस्पताल में पहुंचने पर मौत हो गई। वहीं दो घायलों को भिवानी व रोहतक पीजीआई रेफर किया गया है। इनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बवानीखेड़ा नगर पालिका पार्षद हिम्मत का भतीजा योगेंद्र उर्फ चुन्नू (22) जो गुरुग्राम में पिछले एक वर्ष से हीरो होंडा कंपनी में कार्य करता था। त्योहार के चलते वह अपने साथी के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर शुक्रवार सुबह लगभग 6 बजे बवानीखेड़ा आ रहा था। वहीं नगर पालिका पार्षद बलवंत गौरी का रिश्ते में पौत्र बजरंग (18) अपने दोस्त कालू (18) के साथ भिवानी मोटरसाइकिल पर सवार होकर जा रहा था। दोनों मोटरसाइकिल चालकों की भिवानी की ओर गांव लोहारी जाटू से निकलने के बाद पीर की मजार के पास आमने-सामने टक्कर हो गई।
इसमें दोनों मोटरसाइकिल सवारों में बजरंग ने मौके पर ही दम तोड़ दिया व जबकि पीछे बैठे कालू को पीजीआई रोहतक रेफर किया गया। इसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं गुरुग्राम कार्य करने वाले योगेन्द्र उर्फ चुन्नू को पहले भिवानी के नागरिक अस्पताल ले जाया गया। लेकिन हालत गंभीर होने के चलते उन्हें हिसार रेफर कर दिया। जहां हिसार चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। योगेंद्र के साथ बैठे सवार को भी गंभीर चोटें आईं, जिसे अस्पताल में दाखिल कराया गया।
विज्ञापन

इकलौता बेटा था योगेंद्र
पार्षद हिम्मत ने बताया कि उसके बड़े भाई सुखपाल का लड़का व उसका भतीजा गुरुग्राम कंपनी में कार्य करता था तथा अविवाहित था। बामला तक कंपनी की गाड़ी आती है और उसके साथ काम करने वाला युवक भी इसके साथ था। इसका लोहारी जाटू में एक्सीडेंट हो गया और चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। अविवाहित योगेंद्र घर का इकलौता पुत्र था। एक छोटी बहन जो शादीशुदा है। इसके पिता का वर्ष 2015 में स्वर्गवास हो गया था। घर में मां-बहन व परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
मजदूरी करता था बजरंग
मृतक बजरंग दो भाइयों व एक बहन में बीच का था और मजदूरी का कार्य करता था। दोनों परिवारों व पूरे कस्बा में इस घटना से शोक की लहर दौड़ गई। थाना प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि मोटरसाइकिल सवारों में दो की मौत हो चुकी है, तीसरा गंभीर रूप से पीजीआई रोहतक रेफर किया गया है, चौथे का उपचार चल रहा है। पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें