फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani: नहर में हाथ धोने उतरा युवक तेज बहाव में बहा, बचाने गया शख्स भी डूबा, दोनों की हुई मौत

Thu, 07 Aug 2025 07:06 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी भिवानी

सार

एक युवक नहर में हाथ धोने उतरा था और पैर फिसलकर डूबने लगा तो उसे बचाने गया दोस्त भी तेज बहाव में डूब गया। इससे दोनों युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों के शवों को बरामद कर लिया है। 
विज्ञापन
Dead body demo - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रक्षा बंधन से पहले ही एक दर्दनाक हादसे दो परिवारों में बहनों ने अपने भाई खो दिए। हादसा वीरवार सुबह करीब 10 बजे डाबर कॉलोनी से देवसर के बीच जूई नहर का है। जहां एक युवक नहर में हाथ धोने उतरा था और पैर फिसलकर डूबने लगा तो उसे बचाने गया दोस्त भी तेज बहाव में डूब गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस की मदद से करीब दो घंटे बाद दोनों के शवों को बाहर निकाला और उन्हें जिला नागरिक अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान दर्ज कर शवों का पोस्टमार्टम कराया। दोनों मृतक आपस में दोस्त थे और एक युवक की करीब सवा साल पहले ही शादी हुई थी।

विज्ञापन

   
शहर की पीपलीवाली जोहड़ी क्षेत्र निवासी 30 वर्षीय दीपक और पतराम गेट निवासी 31 वर्षीय अमित उर्फ बंटी दोनों आपस में दोस्त थे। दोनों ही वीरवार सुबह जूई नहर के पास घूमने निकले थे। जब दीपक नहर में हाथ धोने उतरा तो उसका अचानक पैर फिसल गया और वह तेज बहाव में बह गया। उसे बचाने के लिए अमित ने भी कोशिश की, वह भी फिसलन की वजह से गहरे पानी में तेज बहाव के साथ बह गया। दोनों दोस्त पानी में डूब गए।

स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जूईकलां पुलिस की टीम ने नहर में सर्च अभियान चलाया और करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद दोनों युवकों के शवों को बरामद कर उसे जिला नागरिक अस्पताल लाया गया। मृतक अमित के चचेरे भाई सतीश ने बताया कि दोनों दोस्त घर से घूमने के लिए निकले थे। जूई नहर में शौच के बाद हाथ धोने लगे तो अचानक पैर फिसलने से ये हादसा हो गया। नहर में पानी का इस समय तेज बहाव बना है। इस हादसे की सूचना के बाद परिजन भी मौके पर पहुंचे और नहर में काफी दूर तक दोनों की गहरे पानी में तलाश भी की गई। अमित तीन भाई व एक बहनों में तीसरे नंबर पर था। उसकी अभी शादी नहीं हुई थी और मेहनत मजदूरी का काम करता था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दीपक चार भाई बहनों में था सबसे छोटा

मृतक दीपक के परिजनों ने बताया कि दीपक चार भाई बहनों में सबसे छोटा था। दीपक का एक बड़ा भाई और दो बड़ी बहने हैं। दीपक की करीब सवा साल पहले ही शादी हुई थी। दीपक एक फैक्टरी के अंदर बतौर मशीन ऑपरेटर काम करता था। हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा है।

मृतक दीपक और अमित आपस में दोस्त थे। दोनों के शवों को जूई नहर पंप हाउस से बरामद कर वीरवार को उनके शवों का पोस्टमार्टम कराया गया है। परिजनों के अनुसार हादसा नहर में पैर फिसलने की वजह से तेज बहाव से पानी में डूबने से हुआ है। परिजनों के बयान दर्ज कर इस संबंध में पुलिस ने इत्तेफाकिया मौत मामले की कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिए हैं। -उप निरीक्षक सुरेश जांच अधिकारी जूईकलां पुलिस थाना।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें