फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana Crime: पिता ने बेटी पर किया एसिड अटैक, फिर पानी की होद में डाला, पड़ोसी ने बचाई जान

Thu, 07 Aug 2025 04:51 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी

सार

पिता ने अपनी 17 साल की बेटी पर एसिड अटैक करने के बाद उसे घर के आंगन में बने पानी के होद में डाल दिया और फिर ढक्कन बंद कर उस पर खुद खड़ा हो गया। पड़ोसी ने जब लड़की के चिल्लाने की आवाज सुनी तो लड़की जान बचाई। 
विज्ञापन
Crime Demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सदर पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एक गांव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसमें पिता ने अपनी 17 साल की बेटी पर एसिड अटैक करने के बाद उसे घर के आंगन में बने पानी के होद में डाल दिया और फिर ढक्कन बंद कर उस पर खुद खड़ा हो गया। बेटी की चिल्लाने की आवाज बाहर न जाए इसके लिए उसने अपने घर का टीवी की भी तेज आवाज कर दी। हालांकि पिता की इस करतूत की भनक पड़ोसी को लगी तो उसने बच्चे को पिता के चंगुल से बचाया और इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। सदर पुलिस ने इस संबंध में आरोपी पिता के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन


जिले के एक गांव में 17 साल की बेटी पर पिता ने तेजाब डालकर उसकी हत्या की कोशिश की। आरोपी पिता यही नहीं रुका उसने बेटी पर तेजाब डालने के बाद उसे घर के आंगन में बने पानी के होद के अंदर डाल दिया। जिसके ढक्कन पर वह खड़ा होकर बेटी की सांसे थमने का इंतजार करता रहा। बेटी के चिल्लाने की आवाज आसपास सुनाई न दे, इसके लिए उसने टीवी की आवाज भी तेज कर दी। लेकिन गनीमत रही कि पड़ोसी को इस करतूत की भनक लगी तो वह मौके पर पहुंचा और आरोपी को हटाकर पानी के होद से लड़की को बाहर निकाला। अन्य ग्रामीणों की मदद से लड़की को उपचार के लिए पहले जिला नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया।

लड़की रोहतक पीजीआई में जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रही है। वहीं भिवानी बचाओ आंदोलन के संयोजक एवं सामाजिक कार्यकर्ता सुशील वर्मा ने मामले की शिकायत राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग को दी। इस मामले में सदर पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ केस दर्ज किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पत्नी की भी हो चुकी है संदिग्ध मौत

बेटी पर तेजाब डालने वाले आरोपी व्यक्ति की पत्नी की पहले संदिग्ध मौत हो चुकी है। पत्नी की मौत को हादसा दिखा उसका मुआवजा भी आरोपी द्वारा लिए जाने की चर्चाएं चल रही हैं। हालांकि पत्नी की मौत मामले में पुलिस को कोई शिकायत नहीं दी गई थी। आरोपी व्यक्ति का एक 15 साल का बेटा भी है। जबकि उसकी 17 साल की बेटी को उसने तेजाब डालकर हत्या करने का प्रयास किया। मंगलवार को ग्रामीणों ने लड़की के साथ हुई वारदात की सूचना सामाजिक कार्यकर्ता सुशील वर्मा को दी थी। जिसके बाद इस मामले में पुलिस कार्रवाई हुई। 

थाना क्षेत्र के एक गांव में लड़की पर तेजाब डालने के मामले में उसी के आरोपी पिता के खिलाफ पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित लड़की के मजिस्ट्रेट बयान भी दर्ज कराए गए हैं। फिलहाल उसका उपचार रोहतक पीजीआई में चल रहा है। -विकास कुमार एसएचओ सदर पुलिस थाना भिवानी 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें