दीपक चार भाई बहनों में था सबसे छोटा
मृतक दीपक के परिजनों ने बताया कि दीपक चार भाई बहनों में सबसे छोटा था। दीपक का एक बड़ा भाई और दो बड़ी बहने हैं। दीपक की करीब सवा साल पहले ही शादी हुई थी। दीपक एक फैक्टरी के अंदर बतौर मशीन ऑपरेटर काम करता था। हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा है।
मृतक दीपक और अमित आपस में दोस्त थे। दोनों के शवों को जूई नहर पंप हाउस से बरामद कर वीरवार को उनके शवों का पोस्टमार्टम कराया गया है। परिजनों के अनुसार हादसा नहर में पैर फिसलने की वजह से तेज बहाव से पानी में डूबने से हुआ है। परिजनों के बयान दर्ज कर इस संबंध में पुलिस ने इत्तेफाकिया मौत मामले की कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिए हैं।
-उप निरीक्षक सुरेश जांच अधिकारी जूईकलां पुलिस थाना।