फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: सुनार की दुकान से अंगूठी चोरी करने के मामले में दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

Wed, 04 Nov 2026 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। शहर थाना पुलिस भिवानी ने सुनार की दुकान से अंगूठी चोरी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से चोरी की गई सोने की दो अंगूठियां व 10 हजार रुपये बरामद किए हैं।
विज्ञापन

हनुमान ढाणी भिवानी निवासी रवि ने 31 अक्तूबर को शहर थाना पुलिस भिवानी में शिकायत दर्ज करवाई थी। उसने पुलिस को बताया था कि जवाहर चौक स्थित गोल्डन प्लाजा मार्केट में उसकी आभूषण बनाने की दुकान है। दीपक उसकी दुकान पर कारीगर के रूप में काम करता था। 25 अक्तूबर को दुकान से सोने की दो अंगूठियां चोरी हो गईं। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच करने पर दीपक द्वारा अंगूठियां चोरी करना सामने आया। शिकायत के आधार पर थाना शहर भिवानी में संबंधित धाराओं के तहत अभियोग दर्ज किया था।
पुलिस प्रवक्ता अभिषेक यादव ने बताया कि पुलिस ने अंगूठी चोरी मामले में आरोपी दीपक निवासी हनुमान ढाणी भिवानी तथा दूसरे आरोपी एसके मिखाईल निवासी पश्चिम बंगाल निवासी वर्तमान निवासी सुगलान की ढाणी भिवानी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई सोने की दोनों अंगूठियां तथा 10 हजार रुपये बरामद किए हैं। जांच में सामने आया कि आरोपी दीपक ने दुकान से सोने का बुरादा भी चोरी कर दूसरे आरोपी को बेच दिया था, जिसके बदले में उसे 10 हजार रुपये मिले थे। दोनों आरोपियों को मंगलवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से न्यायालय के आदेशानुसार उन्हें जिला कारागार भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें