फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: 20 साल बाद लोहारू के पुराने शहर में बनेगी आधुनिक मास्टिक रोड, 45 लाख रुपये होंगे खर्च

Wed, 04 Nov 2026 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहारू।
विज्ञापन

शहर के पुराने हिस्से में रहने वाले लोगों और यहां से आवागमन करने वाले वाहन चालकों एवं राहगीरों के लिए राहत भरी खबर है। करीब 20 साल बाद पुराने शहर में रामलीला ग्राउंड के पास से माता मंदिर तक तारकोल की सड़क पर आधुनिक तकनीक से मास्टिक रोड का निर्माण करवाया जाएगा। नगरपालिका की ओर से इस कार्य पर करीब 45 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। सड़क निर्माण के साथ-साथ इसे आधुनिक और आकर्षक स्वरूप देने के लिए रिफ्लेक्टर लाइट, जेब्रा क्रॉसिंग, सड़क के दोनों ओर सफेद पट्टियां सहित अन्य आवश्यक कार्य भी करवाए जाएंगे। नगरपालिका की ओर से टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है और जल्द ही निर्माण कार्य शुरू करवाया जाएगा।
गौरतलब है कि पुराने शहर का यह मार्ग लंबे समय से उबड़-खाबड़ हालत में था। सड़क की खराब स्थिति के कारण स्थानीय निवासियों के साथ-साथ दुकानदारों, वाहन चालकों और राहगीरों को प्रतिदिन परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। सड़क से उड़ने वाली धूल-मिट्टी लोगों के घरों और दुकानों तक पहुंचती थी, जिससे आमजन को काफी दिक्कत होती थी। बरसों से सड़क के सुधार की मांग उठ रही थी और स्थानीय लोग कई बार नगरपालिका अधिकारियों के समक्ष सड़क निर्माण की मांग रख चुके थे।
विज्ञापन

नगरपालिका सचिव तेजपाल तंवर ने कहा कि शहरवासियों को बेहतर सड़क और मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाना नगरपालिका की प्राथमिकता है। पुराने शहर के इस मार्ग की खराब हालत को देखते हुए सड़क निर्माण का प्रस्ताव आगे बढ़ाया गया और टेंडर प्रक्रिया पूरी करवाई गई है। करीब 45 लाख रुपये की लागत से मास्टिक रोड का निर्माण करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि जल्द ही काम शुरू करवाकर निर्धारित गुणवत्ता के साथ इसे पूरा करवाने का प्रयास किया जाएगा, ताकि स्थानीय निवासियों और आमजन को लंबे समय से चली आ रही परेशानी से राहत मिल सके।
विज्ञापन

नगरपालिका जेई कृष्ण सैनी ने बताया कि रामलीला ग्राउंड के पास से माता मंदिर तक करीब 45 लाख रुपये की लागत से मास्टिक रोड का निर्माण करवाया जाएगा। सड़क पर रिफ्लेक्टर लाइट, जेब्रा क्रॉसिंग और दोनों तरफ सफेद पट्टियां लगाने सहित कई आधुनिक सुविधाएं विकसित की जाएंगी। उन्होंने बताया कि सड़क लंबे समय से खराब हालत में थी, जिसके कारण लोगों को आवागमन में परेशानी होती थी और धूल-मिट्टी उड़ने से आसपास के घरों के निवासियों को भी दिक्कत उठानी पड़ती थी। टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और जल्द ही निर्माण कार्य शुरू करवाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें