फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: घरों में चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, चार वारदात सुलझीं

विज्ञापन
विज्ञापन
तोशाम। स्पेशल स्टाफ ईशरवाल ने घर में चोरी के मामले में 18 अक्तूबर को आरोपी सुनील और सवेरा निवासी जमावड़ी (हांसी) को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों से 20 हजार रुपये और वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद कर दो दिन के रिमांड के बाद वीरवार को न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें जिला कारागार भेज दिया गया।
विज्ञापन

ईशरवाल निवासी सुरेंद्र ने पुलिस को शिकायत दी थी कि 17 सितंबर की रात चोर उसके घर से आभूषण और रुपये चोरी कर ले गए। शिकायत के आधार पर थाना तोशाम में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। मामले की जांच करते हुए स्पेशल स्टाफ ईशरवाल के जांच अधिकारी प्रमोद कुमार ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने 19 अक्तूबर को आरोपियों को न्यायालय में पेश कर दो दिन का रिमांड हासिल किया। पूछताछ के दौरान सुनील से 12 हजार और सवेरा से आठ हजार रुपये बरामद किए गए। पुलिस ने चोरी की वारदात में इस्तेमाल बाइक भी बरामद की है।
विज्ञापन


सिवानी क्षेत्र के गांव गैंडावास में भी की थी वारदात
पुलिस पूछताछ में सामने आया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ जिला हिसार और हांसी में घरों में चोरी के पांच-पांच मामले दर्ज हैं। आरोपियों ने थाना सिवानी क्षेत्र के गांव गैंडावास में चोरी की वारदात को अंजाम देना भी स्वीकार किया। इसके अलावा राजस्थान के राजगढ़ क्षेत्र में घरों में चोरी की चार वारदात में शामिल होने की बात कबूली।
पुलिस प्रवक्ता अभिषेक यादव ने बताया कि पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर भिवानी जिले के गैंडावास और राजस्थान के राजगढ़ क्षेत्र में चोरी की चार वारदात का खुलासा हुआ है। रिमांड अवधि पूरी होने के बाद दोनों आरोपियों को वीरवार को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उन्हें जिला कारागार भेजने के आदेश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें