फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: वार्ड 27 की दो गलियों का 40 लाख से होगा निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। विधायक घनश्याम सर्राफ और नगरपरिषद चेयरपर्सन प्रतिनिधि भवानी प्रताप सिंह ने शनिवार को वार्ड संख्या 27 में नारियल फोड़कर दो गलियों के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। करीब 40 लाख रुपये की लागत से बनने वाली इन गलियों में एक मोडा मोहल्ला और दूसरी वैद्यों वाली गली है। दोनों गलियों का निर्माण पूरा होने के बाद इलाके में कोई भी गली कच्ची नहीं रहेगी।
विज्ञापन

कार्यक्रम से पहले विधायक सर्राफ और नगरपरिषद चेयरपर्सन प्रतिनिधि भवानी प्रताप सिंह का फूलों की माला पहनाकर स्वागत किया गया। नगरपरिषद पार्षद मोनू शर्मा और पार्षद प्रतिनिधि अंकित शर्मा ने मौके पर मौजूद लोगों का मुंह मीठा करवाया। नगरपरिषद की ओर से अब तक करीब 250 गलियां पक्की करवाई जा चुकी हैं, जबकि इतनी ही गलियों के निर्माण कार्य जारी हैं। इन सभी गलियों का निर्माण पूरा होने के बाद शहर में कोई भी गली कच्ची नहीं रहेगी।
इस दौरान लोगों ने विधायक घनश्याम सर्राफ के समक्ष पेयजल की समस्या रखी। उन्होंने बताया कि गलियों और मोहल्लों के अंतिम छोर तक पर्याप्त पानी नहीं पहुंच पाता जिससे उन्हें अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इस पर विधायक ने पब्लिक हेल्थ विभाग के अधिकारियों को तत्काल समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें