फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: दो बहनें एक साथ हुईं घोड़ी पर सवार, शादी से पहले निकाला बान

Wed, 20 Nov 2024 10:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
गांव बुशान में लड़कियों का  बाना निकालते ​परिजन।
विज्ञापन
तोशाम। गांव बुशान की बेटी मोनिका व मनीषा की शादी से पहले बुधवार को लड़के की तरह घुड़चढ़ी कर पवन शर्मा के घर से बान निकालकर लाएं। जो गांव बुशान सहित आसपास के गांव में चर्चा का विषय बना हुआ है। इस दौरान दोनों बेटियां और माता-पिता खुशी में जमकर थिरके।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्र में जहां पहले लड़कियों को बोझ समझा जाता था और घर से बाहर नहीं निकलने दिया जाता था। वहीं आधुनिक युग में लोगों की सोच बदलने लगी है। आधुनिक युग में लड़की के जन्म पर भी लड़के की तरह ही कुआं पूजन की रस्म अदा की जाने लगी हैं। आधुनिक युग में सभी कार्यों में लड़की के योगदान को देखते हुए यह कहने में अतिशयोक्ति नहीं होगी कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ नारे का असर ग्रामीण क्षेत्रों में भी स्पष्ट रूप से देखने को मिल रहा है।
उल्लेखनीय है कि दोनों बहनें ग्रेजुएट तक की पढ़ाई की हुई हैं। दोनों लड़कियों के पिता राजेश व माता बाला देवी ने बताया कि लड़कियां हर क्षेत्र में लड़कों से आगे है। यदि लड़की शिक्षित होती है तो वह दो परिवार को शिक्षित करती है। इसी सोच के चलते बुधवार को शादी से पहले गांव बुशान में दोनों लड़कियों की घुड़चढ़ी कर बान की रस्म पुरी की। इस दौरान राजकुमार फौजी, दयाराम सिंह, पूर्व सरपंच महान सिंह, सतबीर चैयरमेन,विक्रम सिंह, दिलबाग,पवन शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें