फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani: लकड़ी लेकर लौट रही दो सगी गर्भवती बहनों को कार चालक ने कुचला, दोनों की मौत, आरोपी चालक मौके से फरार

Thu, 15 Dec 2022 05:08 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)

सार

बावड़ी गेट निवासी 25 वर्षीय भारती और लक्ष्मी दोनों सगी बहनें है, जो अपने परिवार के साथ हाल निनाण गांव के नजदीक रहती थी। दोपहर करीब तीन बजे तक वे लकड़ी लेकर वापस घर आ रही थी तो अचानक ही पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने उन्हें कुचल दिया।
विज्ञापन
हादसे के बाद विलाप करते परिजन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भिवानी के तिगड़ाना मोड़ के नजदीक तेज रफ्तार कार चालक ने दो सगी गर्भवती बहनों को कुचल दिया। दोनों बहनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जिसके शव को नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कार्रवाई के लिए लाया गया है। वहीं मामले की सूचना सदर थाना पुलिस को दी। मामला गुरुवार दोपहर करीब तीन बजे का है।
विज्ञापन


बावड़ी गेट निवासी 25 वर्षीय भारती और लक्ष्मी दोनों सगी बहनें है, जो अपने परिवार के साथ हाल निनाण गांव के नजदीक रहती थी। परिजनों ने बताया कि वे घर में प्रयोग करने के लिए लकड़ी लेने के लिए तिगड़ाना मोड़ की ओर गई थी। दोपहर करीब तीन बजे तक वे लकड़ी लेकर वापस घर आ रही थी तो अचानक ही पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने उन्हें कुचल दिया, जिसके कारण उनकी मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि वे दोनों गर्भवती थी और हादसे के कारण उनके गर्भ में पल रहे शिशु भी मौत हो गई। फिलहाल दोनों महिलाओं के शव को नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवाया है। वहीं इस संबंध में सदर थाना पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें