भिवानी। जिले में कोरोना संक्रमण से वीरवार को दो की मौत हो गई। जिसके बाद कोरोना संक्रमण से मौत का आंकड़ा 637 पहुंच गया है। वहींसंक्रमण के नौ नए मामले मिले और 27 संक्रमित ठीक हुए हैं। जिले में फिलहाल 84 सक्रिय केस हैं। इनमें से 31 केस शहरी और 53 केस ग्रामीण क्षेत्र से हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने वीरवार को 450 सैंपल जांच के लिए लैब में भेजे हैं। जिनकी रिपोर्ट शुक्रवार दोपहर बाद आएगी। वहीं जिले में 285 सैंपल की रिपोर्ट अभी लंबित है।
स्वास्थ्य विभाग ने वीरवार को दो संक्रमितों की मौत के आंकड़े जारी किए हैं। कोरोना संक्रमण से जिले के गांव बड़ेसरा निवासी 47 वर्षीय महिला की 22 अप्रैल को मौत हो गई। वही शहर के फ्रेंड्स कॉलोनी निवासी 54 वर्षीय महिला की कोरोना संक्रमण से 12 मई को मौत हो गई। वहीं जिले के कुल 84 सक्रिय केस में से 49 होम आइसोलेट और 35 अस्पताल में उपचाराधीन हैं।
सीएचसी अनुसार कोरोना संक्रमण की जानकारी
सीएचसी संक्रमित
धनाना 10
कैरू 10
लोहारू 06
मानेहरू 03
मीरान 10
तोशाम 11
जमालपुर 03
ब्लैक फंगस का मामला नहीं आया सामने
स्वास्थ्य विभाग अधिकारियों ने बताया कि वीरवार को ब्लैक फंगस का कोई मामला सामने नहीं आया है। न ही किसी की मौत हुई और न ही कोई मरीज ठीक हुआ। जिले में ब्लैक फंगस के अब तक कुल 42 मामले सामने आ चुके हैं। जिनमें से 15 की मौत हो गई और 18 मामले ठीक हो गए हैं। जिले में ब्लैक फंगस के फिलहाल नौ सक्रिय केस हैं। जिन्हें अग्रोहा मेडिकल कॉलेज, पीजीआईएमएस रोहतक, गुरुग्राम, रोहतक और हिसार के निजी अस्पतालों को दाखिल करवाया गया है।
वर्जन::
कोरोना संक्रमण के जिले में महज 84 सक्रिय केस हैं। जिसमें से 49 संक्रमित होम आइसोलेट और 35 अस्पताल में दाखिल है। कोरोना संक्रमण के लगातार कम हो रहे आंकड़ों से उम्मीद है कि जल्द ही जिला कोरोना संक्रमण से मुक्त होगा। नागरिकों से अपील है कि कोविड-19 सुरक्षा नियमों का पालन करे।
- डॉ. सपना गहलावत, सिविल सर्जन।