फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मीट बनाने के लिए मेमना नहीं दिया तो रजवाहे को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। मीट बनाने के लिए बकरी का बच्चा नहीं दिया तो चरवाहे को लाठी-डंडों से धुन डाला। घायल अवस्था में परिजनों द्वारा उसे उपचार के लिए सामान्य अस्पताल में ले जाया गया । जहां वह उपचाराधीन है। पुलिस को दी शिकायत में गांव सिवाड़ा निवासी महेंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह भेड़-बकरी चराता है। गांव कुंगड़ व तालू रजवाहे के साथ वह खेतों के पास बकरियां चरा रहा था। इस दौरान रजवाहे पर कुछ युवक शराब पी रहे थे। वो महेंद्र के पास आए और मीट बनाने के लिए बकरी का बच्चा मांगने लगे। जब महेंद्र ने बकरी का बच्चा देने से मना किया तो उक्त युवकों ने उसे लाठी व डंडों से पीटना शुरू कर दिया। शोर सुनकर आस-पास खेतों में काम कर रहे लोगों ने उसे बचाया। घटना के बारे में घरवालों को सूचित किया। घायल अवस्था में परिजन उसे भिवानी के सामान्य अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां वह उपचाराधीन है। पुलिस के जांच अधिकारी एससी जोगिंद्र पाल ने बताया कि घायल चरवाहे महेंद्र की शिकायत पर 5-6 अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें