फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दमकल बेड़े में मिली दो नई गाड़ियां, आग पर जल्द पा सकेंगे काबू

विज्ञापन
हरियाणा अग्निशमन एवं आपात कालीन सेवाए विभाग कार्यालय में खड़ी आधुनिक सुविधाओं से युक्त नई गाड़ी - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
भिवानी। हरियाणा अग्नि शमन एवं आपातकालीन सेवाएं विभाग ने भिवानी के दमकल बेड़े में दो नई गाड़ियां शामिल कर दी हैं। इसी के साथ अब भिवानी जिला मुख्यालय पर दमकल विभाग में सात गाड़ियां हो गई हैं। दो नई दमकल गाड़ियों में आग पर काबू पाने के लिए अत्याधुनिक उपकरण भी दिए गए हैं। अब दमकल कर्मी न केवल संकरी जगहों पर आसानी से पहुंचेंगे, बल्कि बहुमंजिला इमारतों पर लगी आग पर भी आसानी से काबू पाने में सफल होंगे। इसके लिए गाड़ियों में एडवांस तकनीक के नए उपकरण भी शामिल किए हैं।
विज्ञापन

अभी रबी फसल कटाई का सीजन चल रहा है। इस दौरान आग लगने की ज्यादा आशंका रहती है। इसको लेकर सभी दमकल कर्मचारियों को भी अलर्ट पर किया गया है। भिवानी में दो बुलेट बाइक भी हैं। जिनमें केमिकल युक्त तरल से आग पर काबू पाया जा सकता है। इसी के साथ दमकल की एक बड़ी गाड़ी और एक छोटी गाड़ी दी है। ये दोनों ही गाड़ियां अत्याधुनिक उपकरणों से सुसज्जित हैं। इन गाड़ियों में काफी ऊंचाई पर एक जगह से दूसरी जगह आसानी से पहुंचने के भी उपकरण लगे हैं। आग की भीषण लपटों से घिरे होने के बावजूद भी दमकल कर्मचारी हादसे की जगह पर काफी नजदीक पहुंचकर आग पर काबू पा सकता है। जिससे कर्मचारी को भी ज्यादा जोखिम नहीं होगा। अब तक दमकल बेड़े में इस तरह के अत्याधुनिक उपकरण दमकल कर्मचारियों को नहीं मिले थे। ऐसे में कई बार ज्यादा आग की लपटों के नजदीक पहुंचने और उन पर काबू पाने में दमकल कर्मचारियों को काफी मुश्किल होती थी।
तीन शिफ्टों में लगाई ड्यूटी, छुट्टियां रद्द
हरियाणा अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाएं विभाग के भिवानी मुख्यालय पर 30 दमकल कर्मचारी हैं। जिन्हें हाई अलर्ट की वजह से तीन शिफ्टों में 24 घंटे ड्यूटी पर लगाया है। दमकल कर्मचारियों की छुट्टी भी रद्द कर दी है। मार्च से जून तक ये कर्मचारी हाई अलर्ट पर ही रहेंगे।
विज्ञापन

गाड़ियों में एडवांस उपकरण लगे हैं
मुख्यालय से भिवानी में दो नई दमकल की गाड़ियां भेजी गई हैं। इन्हें मिलाकर अब सात दमकल गाड़ियां हो गई हैं। नई गाड़ियों में काफी एडवांस उपकरण दिए गए हैं, जिससे संकरी और ऊंचाई की जगह पर भी आग जैसी घटनाओं पर समय रहते काबू पाना आसान होगा।
विज्ञापन

-ताराचंद सैनी, जिला दमकल अधिकारी, हरियाणा अग्नि शमन एवं आपातकालीन सेवाएं विभाग।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें