फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: रोहन आत्महत्या मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
पकड़े गए आरोपियों के साथ पुलिस।
विज्ञापन
भिवानी। रोहन आत्महत्या प्रकरण में सदर थाना पुलिस ने सोमवार को दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में गांव मिताथल हाल चांग निवासी सुरेंद्र और चांग निवासी मनीष शामिल हैं। पुलिस ने आरोपी मनीष के कब्जे से मारपीट का वीडियो बनाने में प्रयोग किया गया एक मोबाइल फोन भी बरामद किया है।
विज्ञापन

इस संबंध में राहुल निवासी गांव फूलपुरा ने सदर पुलिस थाना भिवानी में शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि 28 अगस्त 2025 की रात उसे एक फोन कॉल आई थी जिसमें कॉल करने वाले ने बताया कि उसके भाई रोहन को गांव चांग के कुछ युवकों ने पकड़ रखा है और उसके साथ मारपीट की जा रही है। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और रोहन को छुड़वाकर घर ले आए।
रोहन ने परिजनों को बताया कि आरोपियों ने उसके साथ मारपीट करने के बाद उसका वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इस घटना से मानसिक रूप से आहत होकर रोहन ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे उपचार के लिए एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

शिकायत के आधार पर सदर थाना भिवानी में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। गुजरानी पुलिस चौकी की जांच अधिकारी सुदेश के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 26 जनवरी को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें जिला कारागार भेजने के आदेश दिए गए।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार इस मामले में अब तक कुल छह आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें