फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौकी के पास गोली मारकर दो की हत्या

Thu, 26 Feb 2015 12:37 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस थाने से महज चंद कदमों पर अज्ञात हमलावरों ने बुधवार शाम ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर दो युवकों की हत्या कर दी। एक युवक पर हमलावरों ने आठ फायर झोंके। घटना के बाद बाजार बंद हो गया और देर रात हत्याकांड के विरोध में लोग सड़क पर उतर आए।
विज्ञापन


गुस्साए लोगों ने बहल-राजगढ़ मार्ग जाम कर रास्ते से गुजर रहे वाहनों पर पत्थर भी फेंके। वारदात के पीछे कारण स्पष्ट नहीं हो पाए। हालांकि इसे पुरानी रंजिश से जोड़ कर देखा जा रहा है। एसपी राकेश आर्य देर रात तक बहल थाने में ही डेरा डाले रहे।

बुधवार शाम करीब 6.00 बजे दो बाइक पर आए 5-6 लोगाें ने कस्बे के राजगढ़ रोड पर स्थित ओम धर्मकांटा पर मौजूद बहल निवासी प्रॉपर्टी डीलर कपिल (40) और राजेश उर्फ मोटिया निवासी खैरू (राजस्थान) पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली लगने से घायल दोनों घटनास्थल पर ही लहूलुहान हालात में गिर गए।
विज्ञापन


वारदात के बाद हमलावर बाइक पर मौके से भाग निकले। फायरिंग के बाद बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंचे तथा घायलों को निजी अस्पताल पहुंचाया। घायल राजेश उर्फ मोटिया ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। कपिल को गंभीर हालात में हिसार ले जाया गया। हिसार में अस्पताल पहुंचने से पहले कपिल ने भी दम तोड़ दिया।

बंद हुए बाजार, गुस्साए लोग
घटना की सूचना मिलने पर बहल के बाजार बंद हो गए तथा बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस को लोगों से मिली जानकारी के मुताबिक, हमलावर युवकों ने पहले बहल कस्बे के पुराना बाजार से दो बाइक छीनी थीं। बाद में इन्हीं बाइक पर सवार होकर उन्होंने राजगढ़ रोड पर स्थित धर्मकांटा पर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने दोनों मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिवानी सिविल अस्पताल भेजा है।

चंदा कर रहे थे इकट्ठा
जिस समय वारदात हुई उस समय घटना में गोली का शिकार हुए दोनों युवक अलख बाबा के वार्षिकोत्सव के लिए बाजार से चंदा एकत्रित कर रहे थे। राजगढ़ रोड पर कुछ दुकानों से चंदा लेने के बाद वे ओम धर्मकांटा पर चंदा लेने के लिए आए थे। इसी बीच हमलावरों ने दोनों युवकों पर फायरिंग कर उनको घायल कर दिया।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें