फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: स्कूलों में चोरी करने वाले गिरोह के दो गुर्गे गिरफ्तार

Fri, 10 Apr 2026 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आए दोनों आरोपी। 
विज्ञापन
लोहारू। पुलिस अधीक्षक भिवानी सुमित कुमार के निर्देश के तहत डिटेक्टिव स्टाफ लोहारू ने स्कूलों में चोरी करने वाले गिरोह के दो गुर्गे रवि निवासी जिंदराण और शेर सिंह निवासी नोनोनद जिला रोहतक को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

डीएसपी लोहारू संजीव गौड़ ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों ने रात के समय स्कूलों में घुसकर ताले तोड़ते और कंप्यूटर, प्रिंटर, लैपटॉप व अन्य कीमती सामान चोरी करते थे। इनके खिलाफ पहले भी आपराधिक मामले दर्ज हैं।
पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे विभिन्न जिलों में संगठित तरीके से स्कूलों को निशाना बनाते थे। उन्होंने भिवानी में 11, रोहतक में 24, झज्जर में 2, सोनीपत में 1 और हांसी में 1 स्कूल में चोरी की थी। जांच में सामने आया कि शेर सिंह के खिलाफ पहले से 10 चोरी के मामले दर्ज हैं जो उसकी आपराधिक प्रवृत्ति को दर्शाते हैं।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपियों को वीरवार को अदालत में पेश किया जहां से उन्हें तीन दिन के रिमांड पर लिया है। डीएसपी ने बताया कि चोरी किए सामान की बरामदगी और गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास जारी हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें