फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: जूई नहर में डूबने से दो दोस्तों की मौत

Fri, 08 Aug 2025 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में मृतक के परिजनों के बयान लिखते जांच अ​धिकारी। 
विज्ञापन
भिवानी। डाबर कॉलोनी से देवसर के बीच जूई नहर में वीरवार सुबह करीब 10 बजे दो दोस्तों की मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस की मदद से करीब दो घंटे बाद दोनों के शवों को बाहर निकाला और उन्हें जिला नागरिक अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान दर्ज कर शवों का पोस्टमार्टम कराया। एक युवक की करीब सवा साल पहले ही शादी हुई थी।
विज्ञापन

शहर की पीपलीवाली जोहड़ी क्षेत्र निवासी दीपक (30) और पतराम गेट निवासी अमित उर्फ बंटी (31) दोनों आपस में दोस्त थे। दोनों ही वीरवार सुबह जूई नहर के पास घूमने निकले थे। दीपक नहर में हाथ धोने उतरा तो उसका अचानक पैर फिसल गया और वह तेज बहाव में बह गया। उसे बचाने के लिए अमित ने नहर में उतरा। वह भी फिसलन की वजह से गहरे पानी में तेज बहाव के साथ बह गया। दोनों दोस्त पानी में डूब गए।हादसे की सूचना मिलने पर जूईकलां पुलिस की टीम ने नहर में सर्च अभियान चलाया और करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद दोनों युवकों के शवों को बरामद कर उसे जिला नागरिक अस्पताल लाया।
मृतक अमित के चचेरे भाई सतीश ने बताया कि दोनों दोस्त घर से घूमने के लिए निकले थे। जूई नहर में शौच के बाद हाथ धोने लगे तो अचानक पैर फिसलने से ये हादसा हो गया। नहर में पानी का इस समय तेज बहाव है। इस हादसे की सूचना के बाद परिजन भी मौके पर पहुंचे और नहर में काफी दूर तक दोनों की गहरे पानी में तलाश भी की गई। अमित तीन भाई व एक बहनों में तीसरे नंबर पर था। उसकी अभी शादी नहीं हुई थी।
विज्ञापन

दीपक चार भाई-बहनों में था सबसे छोटा
मृतक दीपक के परिजनों ने बताया कि दीपक चार भाई-बहनों में सबसे छोटा था। दीपक का एक बड़ा भाई और दो बड़ी बहने हैं। दीपक की करीब सवा साल पहले ही शादी हुई थी। दीपक एक फैक्टरी के अंदर बतौर मशीन ऑपरेटर काम करता था।

दीपक और अमित आपस में दोस्त थे। दोनों के शवों को जूई नहर पंप हाउस से बरामद कर वीरवार को उनके शवों का पोस्टमार्टम कराया गया। परिजनों के अनुसार हादसा नहर में पैर फिसलने की वजह से तेज बहाव से पानी में डूबने से हुआ है। परिजनों के बयान दर्ज कर इस संबंध मेें पुलिस ने इत्तफाकिया मौत मामले की कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिए हैं।
विज्ञापन

-उप निरीक्षक, सुरेश, जांच अधिकारी जूईकलां पुलिस थाना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें