रेवाड़ी-शाहजहांपुर मार्ग पर भाड़ावास गांव के निकट बृहस्पतिवार देर शाम असंतुलित होकर एक थ्री-व्हीलर पलट गया जिसमें सवार दो लोगों की मौत हो गई। वहीं, दूसरी ओर गांव कनूका के पास एक बाइक की चपेट में आने से एक बुजुर्ग समेत बाइक सवार युवक भी घायल हो गया। दोनों घायलाें को ट्रामा सेंटर में भर्ती करवाया गया है।
सेक्टर तीन पुलिस चौकी प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि गांव भाड़ावास के निकट एक थ्री-व्हीलर पलट गया जिससे उसमें सवार सुलखा निवासी जगरूप और बिहार के जिले समस्तीपुर के गांव धाराणा निवासी दलीप राय गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को ट्रामा सेंटर में भर्ती करवाया, जहां पर दोनों ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
वहीं दूसरी ओर दो गांव कनूका के निकट बरवाल निवासी बलबीर ने बुजुर्ग ओमकार को टक्कर मार दी जिससे दोनाें घायल हो गए। दोनो घायलों को ट्रामा सेंटर में भर्ती करवाया गया है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस मामलें की जांच में जुटी हुई थी।