फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेशी से वापस घर लौट रहे दो चचेरे भाईयों को जबरन रोडवेज बस से नीचे उतार की पिटाई

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी तोशाम मार्ग पर बापोड़ा गंदे नाले के समीप रोडवेज बस से घर जा रहे दो चचेरे भाईयों को जबरन नीचे उतारकर उनकी हथियार के बल पर बेरहमी से पिटाई कर डाली। आरोपी युवकों ने पहले रोडवेज बस का गाड़ी से पीछा किया और फिर रास्ते में रोककर उनके साथ मारपीट कर अधमरा कर छोड़ दिया। वहीं आरोपियों ने मारपीट के दौरान दोनों भाईयों के मोबाइल फोन भी छीनकर तोड़ डाले। रंजिश तीन माह पहले ही गांव में हुआ झगड़ा था। इसी की न्यायालय में पेशी से दोनों युवक घर लौट रहे थे। वहीं सदर पुलिस ने घायल युवक की शिकायत पर आठ नामजद सहित चार अन्य युवकों के खिलाफ स्नेचिंग व आम्र्ज एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

सदर पुलिस को दी शिकायत में गांव सुई निवासी 26 वर्षीय हरिकिशन ने बताया कि वह 12वीं पास है और गांव मे ंही खेतीबाड़ी का काम करता है। तीन महीने पहले गांव में ही कुछ लोगों के साथ उनका झगड़ा हो गया था। इसी का न्यायालय में केस चल रहा है। जिसकी तारीख पर 17 जनवरी को न्यायालय परिसर में आए थे। उसके साथ उसका चचेरा भाई सत्यवान भी था। न्यायालय में तारीख के बाद करीब दोपहर एक बजे वे दोनों भिवानी से रोडवेज बस में सवार होकर गांव जाने लगे। जब वे खरकड़ी के पास पहुंचे तो बस की अगली खिड़की पर वह खड़ा था। एक गाड़ी ने बस का पीछा किया और फिर बापोड़ा गंदे पानी की ड्रेन के समीप पहले से ही दो गाडी व दो बाइक खड़ी थी। जिन्होंने रोडवेज बस को रुकवा लिया। इसी दौरान आरोपियों ने उसे व उसके चचेरे भाई को भी रोडवेज बस से नीचे उतार लिया और फिर उनके साथ मारपीट करने लगे। आरोपियों ने रोडवेज बस को भी वहां से रवाना कर दिया। आरोपियों ने उनके मोबाइल फोन छीनकर वहीं पर तोड़ दिए और फिर उनके साथ बेरहमी से मारपीट करने लगे। चिल्लाने पर पिस्तौल के बल पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई। आरोपी उन्हें अधमरा कर वहीं छोड़कर गाडिय़ों में बैठकर फरार हो गए। इसके बाद पास में ही खेतों में काम करने वालों ने एंबुलेंस को फोन कर मौके पर बुलाया। जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए सरकारी अस्पताल लाया गया। जहां पर पुलिस ने घायलों के बयान दर्ज कर इस संबंध में कार्रवाई की।
सदर पुलिस थाना प्रभारी राकेश ने बताया कि पुलिस ने गांव सुई निवासी हरिकिशन की शिकायत पर बबला, रामअवतार, आनंद, सतपाल, ओमकुमार,जयसिंह, रमन,बिजेंद्र सहित तीन चार अन्य युवकों के खिलाफ आम्र्ज एक्ट व स्नेचिंग के अलावा विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है, जल्द ही आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें