06 फोटो सड़क हादसें में घायल अस्पताल में उपचाराधीन।
- फोटो : Bhiwani
शनिवार रात भिवानी-रोहतक मुख्य मार्ग पर गांव सिरसा घोघड़ा मोड़ के नजदीक दो बाइक सवारों को प्राइवेट बस ने टक्कर मार दी। जिसमें दोनों युवकों के पैर टूट गए। घायलों को उपचार के लिए इमरजेंसी में लाया गया। वही घटना की जानकारी पुलिस को दी।
गांव कलिंगा निवासी 24 वर्षीय रविंद्र व 18 वर्षीय ललित ने बताया कि रविन्द्र गांव में ही खेती-बाड़ी करता है जबकि ललित आईटीआई करता है। वो दोनों शनिवार रात करीबन नौ बजे बाइक पर देवसर माता के मंदिर जा रहे थे। जब वो गांव सिरसा घोघड़ा मोड़ पर पहुंचे तो अचानक दिल्ली की ओर से पीछे से आकर रही प्राइवेट सवारी बस ने उन्हें साइड मार दी। वो दोनों बाइक समेत दूर जा गिरे। बस चालक बस समेत मौके से फरार हो गया। घायलों को उपचार के लिए इमरजेंसी में दाखिल करवाया गया। हादसे में दोनों युवकों का बायां पैर में फ्रैक्चर आया है। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने घायलों के बयान दर्ज संबधित जांच शुरू कर दी।