फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी: दिल्ली-पिलानी हाईवे पर कार-बाइक टक्कर में दो चचेरे भाइयों की मौत, एक घायल

Fri, 28 Aug 2026 07:22 PM IST
मयूर शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी

सार

इस दुर्घटना में एक तीसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे रोहतक पीजीआई में भर्ती कराया गया है। मृतकों की पहचान चरखी दादरी के गांव उमरवास निवासी 34 वर्षीय प्रदीप और 35 वर्षीय राजेंद्र के रूप में हुई है।
विज्ञापन
स्कॉर्पियो की टक्कर से तीन भाई-बहनों में से एक की हुई मौत - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भिवानी जिले के जुईकलां में दिल्ली-पिलानी नेशनल हाईवे पर गांव लोहानी के पास एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। कार और बाइक की टक्कर में चरखी दादरी जिले के दो चचेरे भाइयों की मौत हो गई। इस दुर्घटना में एक तीसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे रोहतक पीजीआई में भर्ती कराया गया है। मृतकों की पहचान चरखी दादरी के गांव उमरवास निवासी 34 वर्षीय प्रदीप और 35 वर्षीय राजेंद्र के रूप में हुई है।

गांव उमरवास निवासी पूर्व सरपंच विजय मोटू ने बताया कि ये दोनों चचेरे भाई प्राइवेट ठेकेदार के पास बिजली का काम करते थे। वीरवार को तीनों दोस्त अपने काम से भिवानी से बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे। गांव लोहानी के पास एक वैगनार कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

हादसे के बाद तीनों घायलों को अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकों ने प्रदीप और राजेंद्र को प्राथमिक उपचार के बाद मृत घोषित कर दिया। वहीं, 37 वर्षीय इंद्र की गंभीर हालत को देखते हुए उसे रोहतक पीजीआई रेफर किया गया।

जुई कलां थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और कार चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। जांच अधिकारी एएसआई अमित कुमार ने बताया कि मामले की जांच आरंभ कर दी गई है।
विज्ञापन


पूर्व सरपंच विजय ने बताया कि प्रदीप शादीशुदा था और उसके तीन बच्चे हैं जिनमें दो लड़के और एक लड़की शामिल हैं। वह अपने पांच भाई-बहनों में दूसरे नंबर पर था और उसके एक भाई की पहले ही मौत हो चुकी थी। राजेंद्र भी शादीशुदा था और उसके दो बेटे हैं। वह अपने पांच भाई-बहनों में तीसरे नंबर पर था जिनमें तीन भाई और दो बहनें हैं। घायल इंद्र भी शादीशुदा है और उसके तीन बच्चे हैं। उसका उपचार रोहतक पीजीआई में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें