फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: बोर्ड परीक्षा के अंतिम दिन दर्ज हुए नकल के दो केस

Wed, 22 Oct 2025 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी शैक्षिक तथा मुक्त विद्यालय की कंपार्टमेंट परीक्षा के अंतिम दिन मंगलवार को नकल के दो मामले दर्ज किए गए। बोर्ड अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार ने बताया कि 25 सितंबर से शुरू हुई सेकेंडरी, सीनियर सेकेंडरी और डीएलएड की परीक्षा मंगलवार को संपन्न हुई।
विज्ञापन

अंतिम दिन डीएलएड (द्वितीय वर्ष) की उर्दू भाषा का शिक्षणशास्त्र, पंजाबी भाषा का शिक्षणशास्त्र और संस्कृत भाषा का शिक्षणशास्त्र विषय की परीक्षा में नकल के दो केस दर्ज किए गए। उन्होंने बताया कि जिला प्रश्न पत्र उड़नदस्ता पलवल ने ये दोनों मामले दर्ज किए। प्रदेशभर में डीएलएड द्वितीय वर्ष की परीक्षा में 1,630 छात्र-अध्यापक प्रविष्ट हुए। परीक्षा के संचालन के लिए कुल 155 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इन केंद्रों पर लगभग 68,144 परीक्षार्थी और छात्र-अध्यापक शामिल हुए जिनमें सेकेंडरी के 20,496, सीनियर सेकेंडरी के 24,079 और डीएलएड के 23,569 छात्र-अध्यापक शामिल थे। बोर्ड अध्यक्ष ने बताया कि प्रदेशभर में परीक्षाओं के दौरान अब तक नकल के कुल 151 केस दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें