फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: ऐच्छिक विषयों की अंतिम परीक्षा में नकल के दो मामले, लापरवाही पर एक पर्यवेक्षक कार्यमुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की सेकेंडरी ऐच्छिक विषयों की अंतिम दिन की परीक्षा में शनिवार को नकल के दो मामले दर्ज किए गए जबकि परीक्षा ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर एक पर्यवेक्षक को कार्यभार से मुक्त कर दिया गया। बोर्ड अध्यक्ष शंकर लाल धूपड़ ने बताया कि प्रदेशभर में सेकेंडरी की परीक्षाएं शांतिपूर्वक संपन्न हो गई हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि ऐच्छिक विषयों की परीक्षा के लिए प्रदेशभर में 22 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे जहां 180 परीक्षार्थी प्रविष्ट हुए। बोर्ड अध्यक्ष के विशेष उड़नदस्ते ने नूंह और पलवल के परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया जहां नकल के दो मामले पकड़े गए। उन्होंने बताया कि हिंदू वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, नूंह-04 परीक्षा केंद्र पर नियुक्त पर्यवेक्षक राजेश को परीक्षा ड्यूटी में लापरवाही बरतने के कारण कार्यभार से मुक्त कर दिया गया।
बोर्ड अध्यक्ष ने बताया कि सेकेंडरी की परीक्षाएं 10 जुलाई से शुरू हुई थीं। पूरे परीक्षा सत्र के दौरान प्रदेशभर में अनुचित साधन प्रयोग के कुल 42 मामले दर्ज किए गए। वहीं 9 जुलाई को आयोजित सीनियर सेकेंडरी की एक दिवसीय परीक्षा में अनुचित साधन प्रयोग के 26 मामले सामने आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें