फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन चालक ने बाइक को मारी टक्कर, दो युवकों की मौत

विज्ञापन
प्रदीप। फाइल फोटो - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
भिवानी। भिवानी-चरखी दादरी मुख्य मार्ग पर गांव हालुवास के समीप रविवार देर रात साढ़े 11 बजे बाइक से घर जा रहे दो युवकों को अज्ञात वाहन चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवकों की मौत हो गई। मृतकों के शवों का सोमवार सुबह जिला सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया। वहीं पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

चरखी दादरी के कबीर नगर निवासी 22 वर्षीय प्रदीप व 32 वर्षीय मुकद्दर बाइक से रविवार शाम को भिवानी में एक शादी समारोह में कन्यादान डालने पहुंचे थे। ये दोनों आपस में पड़ोसी हैं। दोनों ही कन्यादान डालने के बाद बाइक से करीब देर रात साढ़े 11 बजे वापस घर लौट रहे थे। जब वे गांव हालुवास के समीप पहुंचे तो किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इस सड़क हादसे में दोनों ही युवकों की मौत हो गई। मामले की सूचना मिलते ही सदर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर जिला सामान्य अस्पताल पहुंची। सोमवार सुबह दोनों मृतक युवकों के शवों का पोस्टमार्टम कराया गया। मृत मुकद्दर के चचेरे भाई राजू ने बताया कि मुकद्दर किराना स्टोर चलाता था। मृतक प्रदीप गांव में ही मजदूरी करता था। दोनों, दोस्त की बहन की शादी में कन्यादान डालने गए थे। हादसे की जानकारी मिलने के बाद परिजन भी भिवानी जिला सामान्य अस्पताल पहुंचे। सदर पुलिस के जांच अधिकारी सुमित ने बताया कि मृतक के परिजनों के बयान के आधार पर पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने और दुर्घटना करने का केस दर्ज किया है। फिलहाल दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया।
दुकानदार मुकद्दर पर थी परिवार की जिम्मेदारी
हादसे में मारे गए युवक मुकद्दर का कबीर नगर में ही किराना स्टोर है। उसकी शादी एक साल पहले हुई थी। उसका छोटा भाई शंकर डीजे की दुकान चलाता है। वह जेबीटी करने के अलावा बीएससी तक पढ़ा था। हादसे ने परिवार से न केवल खुशियां छीन ली है, बल्कि भविष्य को लेकर चिंताएं भी खड़ी कर दी है। वहीं प्रदीप की मौत से उसके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रदीप तीन भाइयों में सबसे छोटा और अविवाहित था। वह पढ़ाई छोड़ फिलहाल मजदूरी करता था। उसके दो बड़े भाई मंजीत और ब्रह्म नाई की दुकान चलाते हैं।
विज्ञापन

वर्जन:::
अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दोनों युवकों की मौत हुई है। परिजनों के बयान पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाकर हादसा करने का केस दर्ज किया है। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

- इंस्पेक्टर विद्यानंद, एसएचओ सदर थाना

मुकद्दर। फाइल फोटो- फोटो : Bhiwani

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें