फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लावारिस पशु की टक्कर से बाइक सवार दो व्यक्ति घायल, पीजीआई रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। भिवानी-लोहारू मार्ग पर ऑटो मार्केट में बुधवार सुबह बाइक सवार दो व्यक्तियों का लावारिस पशु ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों उन्हें उपचार के लिए नागरिक अस्पताल के आपातकालीन विभाग लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद एक व्यक्ति को पीजीआईएमएस रोहतक रेफर कर दिया। मामले की सूचना अनाजमंडी पुलिस चौकी को दी।
विज्ञापन

गांव रिवासा निवासी ऑटो रिक्शा चालक अमरजीत ने बताया कि जब वह ऑटो मार्केट पहुंचा तो उसके आगे चल रहे बाइक सवारों को लावारिश पशु ने टक्कर मार दी। राहगीरों के साथ मिलकर उसने घायलों को नागरिक अस्पताल पहुंचा। जहां घायलों की पहचान गांव काकड़ौली निवासी छाजूराम और शहर के उत्तम नगर निवासी आलोक के रूप में हुई। घायल छाजूराम की हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआईएमएस रोहतक रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें