फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: पिकअप चढ़ाकर किया हमला बाइक सवार दो युवक घायल

Sun, 10 Aug 2025 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
बहल। कस्बे के भोजन मार्ग पर पांच अगस्त की शाम बाइक सवार दो युवकों पर पिकअप वाहन चढ़ाकर और लाठी-डंडों से हमला करने का मामला सामने आया है। वारदात में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने आठ नामजद आरोपियों और छह अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पीड़ित विक्रम निवासी वार्ड-19, बहल ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि पांच अगस्त को वह और महेश खेत से बाइक पर लौट रहे थे। बहल-बालाण रोड पर निर्माणाधीन पशु अस्पताल के पास अचानक तेज रफ्तार पिकअप ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इसके बाद चालक ने दोबारा पिकअप उनपर चढ़ा दी, जिससे विक्रम की दोनों टांगें टूट गईं और महेश बुरी तरह घायल हो गया। तीसरी बार भी टक्कर मारने के बाद वाहन में सवार युवक नीचे उतर आए और डंडों व लोहे की रॉड से दोनों को पीटने लगे।
विज्ञापन

विक्रम ने बताया कि हमलावरों की संख्या 24 से अधिक थी। गंभीर रूप से घायल होने पर उन्हें पहले बहल के अस्पताल और बाद में हिसार के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। थाना प्रभारी जयभगवान ने बताया कि पुलिस ने विक्रम का बयान दर्ज कर आठ नामजद और अन्य अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें