फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: राजस्थान से नशीला पदार्थ लेकर आ रहे बाइक सवार दो गिरफ्तार

Sat, 18 Jan 2025 10:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ ईशरवाल की टीम ने राजस्थान से मोटरसाइकिल पर मादक पदार्थ गांजा लेकर आ रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान विनोद निवासी ईशरवाल व नरेश निवासी रोढा के रूप में हुई है।
विज्ञापन

शुक्रवार को एंटी व्हीकल थैफ्ट स्टाफ ईशरवाल के सहायक उप निरीक्षक रणवीर सिंह को सूचना प्राप्त हुई कि दो व्यक्ति एक मोटरसाइकिल पर राजस्थान से नशीला पदार्थ खरीद कर ईशरवाल की तरफ आ रहे हैं। पुलिस ने सूचना के आधार पर मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्तियों को गिरफ्तार करके आरोपियों से मादक पदार्थ गांजा बरामद किया है। आरोपियों की तलाशी लेने पर आरोपियों से 1 किलो 100 ग्राम गांजा बरामद हुआ है। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

बिना लाइसेंस के हथियार के साथ एक गिरफ्तार

भिवानी। सीआईए द्वितीय ने तोशाम बाईपास भिवानी से एक व्यक्ति को बिना लाइसेंस के हथियार के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान शंकर निवासी पुराना बस स्टैंड के रूप में हुई है।
विज्ञापन


शुक्रवार को सीआईए द्वितीय के सहायक उप निरीक्षक कृष्ण कुमार को सूचना मिली कि एक व्यक्ति तोशाम बाईपास चौक के पास नजदीक नहर पुलिया पर कहीं जाने के लिए खड़ा हुआ है। उसके पास बिना लाइसेंस के हथियार है। पुलिस ने बताए गए स्थान पर रेड करके एक व्यक्ति को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस को आरोपी से एक देसी पिस्तौल को बरामद हुआ है। आरोपी कुछ दिन पहले ही हत्या के मामले में जिला जेल से जमानत पर छूट कर बाहर आया था। आरोपी ने यह हथियार अपनी निजी हिफाजत के लिए खरीदा था। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें