फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्वश्रेष्ठ ग्राम पंचायतों और गैर सरकारी संगठनों को पुरस्कार देने के लिए आवेदन आमंत्रित : डीसी

Sat, 18 Jan 2025 10:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। डीसी महावीर कौशिक ने बताया कि वर्ष 2024-25 में वरिष्ठ नागरिकों का कल्याण सर्वश्रेष्ठ ग्राम पंचायत, सर्वश्रेष्ठ गैर सरकारी संगठन को पुरस्कार देने के लिए तीन फरवरी तक पोर्टल दोबारा खोला गया है। इस दौरान संबंधित व्यक्ति संस्थाएं 3 फरवरी तक आवेदन कर सकती हैं। इस संदर्भ में अधिक जानकारी के लिए जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन


डीसी ने बताया कि विभाग सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, अनुसूचित जातियां एवं पिछड़े वर्ग कल्याण और अंत्योदय सेवा विभाग की ओर से 10 श्रेणियों सेंटेनेरियन, सर्वोत्तम माता, साहस व बहादुरी पुस्कार, लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार, वरिष्ठ पेंटर, वरिष्ठ मूर्तिकार, वरिष्ठ संगीतज्ञ गायक, नृत्यक, वरिष्ठ खिलाड़ी पुरस्कार की प्रत्येक श्रेणी में प्रथम पुरस्कार के रूप में 50,000 रुपये, द्वितीय पुरस्कार के लिए 30,000 रुपये और तृतीय पुरस्कार के लिए 20,000 रुपये की राशि दी जाएगी। सर्वश्रेष्ठ पंचायत, सर्वश्रेष्ठ गैर सरकारी संगठन, सर्वश्रेष्ठ ओल्ड ऐज होम व डे केयर सेंटर पुरस्कार की श्रेणियों में प्रथम पुरस्कार के रूप में एक लाख रुपये, द्वितीय पुरस्कार के लिए 75,000 रुपये और तृतीय पुरस्कार के लिए 50,000 रुपये की राशि प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें