फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर हमले के दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। लोहारू पुलिस ने बिजली चोरी पकड़ने गई बिजली निगम की टीम पर हमला करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि बिजली निगम के एसडीओ अपनी टीम के साथ 22 अगस्त 2020 को गांव नकीपुर में चेकिंग के लिए गए थे। इसी दौरान घरों में बिजली चोरी करने की वीडियोग्राफी करते समय कुछ लोगों ने बिजली टीम के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। एसडीओ की शिकायत पर लोहारू पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज किया था।
विज्ञापन

लोहारू पुलिस थाना के एएसआई धर्मबीर की टीम ने इसी मामले में दो आरोपियों को देवीलाल चौक से गिरफ्तार किया। जिनकी पहचान दिलीप व चंद्रभान वासी नकीपुर के रूप में की है। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें