भिवानी। लोहारू डिटेक्टिव स्टाफ ने गैंगवार के दो आरोपी शूटरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान चरखी दादरी के गांव हिंडोल निवासी गौरव उर्फ भगता और हिसार के गांव बालावास निवासी उदयभान के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश कर छह दिनों के रिमांड पर लिया है।
लोहारू डिटेक्टिव स्टाफ के इंचार्ज एसआई कृष्ण मलिक ने बताया कि आरोपी शराब के ठेके को लेकर गैंगवार करते थे। गत नौ सितंबर को इन्होंने गांव मानहेरू में तीन नाबालिगों को शराब ठेके में हिस्सा देने का लालच देकर ठेकेदार विक्रम पर गोलियां चलवाईं थीं। इसके अलावा 10 सितंबर को गांव दिनोद में अशोक पर गोलियां चलाईं थीं। अशोक गुरुग्राम में अस्पताल में भर्ती है। वहीं, 19 सितंबर को दिनोद में ही नरेंद्र पर गोलियां चलाईं थीं। नरेंद्र को एक गोली सीने पर लगी थी। एसआई कृष्ण मलिक ने बताया कि आरोपी भगता ने मध्य प्रदेश से छह अवैध हथियार व कारतूस मंगवाए थे।