फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनोद गेट चौकी दायरे के मकान से सामान चोरी कर निकले तो जैन पुलिस चौकी टीम ने पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
दिनोद गेट पुलिस चौकी से महज चंद कदम दूर ही एक हलवाई के मकान से मंगलवार रात चोरों ने कीमती सामान चोरी किया। चोरी कर जब वे भाग रहे थे तो जैन चौक चौकी पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। जांच की तो दोनों चोर नाबालिग मिले। मकान की सीसीटीवी में चोरी की वारदात कैद हो हुई। पुलिस फिलहाल जांच में जुटी है।
विज्ञापन

दिनोद गेट से लिब्रटी सिनेमा रोड स्थित सुरज हलवाई के मकान को चोरों ने अपना निशाना बनाया। चोर मंगलवार रात करीब दो बजे ताला चटकाते ही अंदर घुसे और फिर सामान समेटना शुरू किया। चोर घर के अंदर से कंबल, रजाई, गद्दे तक उठाकर ले गए। चोर हलवाई के घर से 40 किलो मेवा भी अपने साथ ले गए। चोर बाइक पर सामान समेटकर भाग रहे थे तो इसी दौरान जैन पुलिस चौकी इंचार्ज दशरथ शर्मा की टीम ने जांच के लिए रोका। पुलिस को देर रात बाइक पर सामान लादे जा रहे दोनों युवकों पर शक हुआ तो उन्हें पूछताछ के लिए पुलिस चौकी ले गए। पुलिस के सामने आरोपियों ने चोरी की बात कुबूल कर ली। जिसके बाद आरोपियों से चोरी का सामान भी बरामद कर लिया। जैन पुलिस चौकी इंचार्ज दशरथ शर्मा ने बताया कि दोनों लड़के नाबालिग हैं। जिनसे पुलिस को चोरी का सामान बरामद हुआ है। रात को ही इन्होंने एक मकान से ये सामान चोरी किया था। वहीं दिनोद गेट पुलिस चौकी की टीम ने मकान में पहुंचकर चोरी की वारदात का मुआयना किया और फिर इस संबंध में चोरी का केस दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें