फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: सीएनजी पंप से सरिया व पाइप चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार

Thu, 17 Oct 2024 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। तोशाम पुलिस ने सीएनजी पंप से सरिया व पाइप चोरी मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से चोरी किया 30 लोहे के सरिया व एक पाइप बरामद किया है। आरोपियों की पहचान खानक निवासी शिवकुमार व सचिन के रूप में हुई है।
विज्ञापन

तोशाम पुलिस थाना में तिवाला निवासी प्रवेश ने शिकायत दी। उसने बताया कि पुलिस ने खानक में सीएनजी पेट्रोल पंप में बतौर सुपरवाइजर काम करता है। उनके पंप की चहारदीवारी के अंदर चिनाई का कार्य चल रहा है। शाम को दो युवक पंप से लोहे के सरिया व पाइप चोरी कर ले गए। इस संबंध में पुलिस ने केस दर्ज किया था।
तोशाम पुलिस थाना के सहायक उप निरीक्षक राममेहर ने सीएनजी पंप से लोहे के सरिया व पाइप चोरी मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों से 30 लोहे के सरिया व एक पाइप बरामद किया है। आरोपी नशा करने के आदी हैं। अपने नशा की पूर्ति के लिए ही चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जिला कारागार भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें