फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: भिवानी-हांसी हाईवे पर चल रहे कार्य स्थल से सरिया व लोहे की प्लेट चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार

Sat, 30 Nov 2024 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। बवानीखेड़ा पुलिस ने भिवानी-हांसी हाईवे पर चल रहे कार्य से सरिया व लोहे की प्लेट चोरी करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान बांकेलाल निवासी खैरली जिला धौलपुर राजस्थान व राकेश निवासी खैरली थाना धौलपुर राजस्थान के रूप में हुई है। पुलिस को आरोपियों से चोरी किया गया लोहे का सरिया बरामद हुआ है।
विज्ञापन

बवानीखेड़ा पुलिस थाना में कंस्ट्रक्शन साइट के सुपरवाइजर बृजेश ने पुलिस को एक शिकायत दर्ज करवाई थी। जिसमें शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया था कि उनकी कंपनी के द्वारा कंस्ट्रक्शन का ठेका मिला हुआ है। उनका भिवानी-हांसी रोड को फोरलेन पर काम करने का कार्य चल रहा है। इस पर से चोर सरिया व लोहे की प्लेट चोरी की थी। इस संबंध में बवानीखेड़ा पुलिस ने केस दर्ज किया था।
बवानीखेड़ा थाना के उप निरीक्षक प्रेम कुमार ने कंस्ट्रक्शन साइट से सरिया व लोहे की प्लेट चोरी करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस टीम द्वारा आरोपियों से चोरी किया गया सरिया बरामद किया गया है। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उनके पास घर पर जाने के लिए पैसे नहीं थे। इसलिए कंस्ट्रक्शन साइट पर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया। जहां से दोनों को जिला कारागार भेजने के आदेश दिए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें