फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: जान से मारने की नीयत से गोली चलाने के दो आरोपी गिरफ्तार

Fri, 31 May 2024 10:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। सीआईए प्रथम ने व्यक्ति पर जान से मारने की नीयत से गोली चलाने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान जीतूवाला जोहड़ निवासी मोहित और मदन के रूप में हुई है। 29 अप्रैल को जैन चौक निवासी अरविंद ने थाना शहर पुलिस को एक शिकायत दर्ज करवाई थी।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में अरविंद ने बताया कि आरोपी विनोद उर्फ बिन्नू के साथ प्लाट के पैसों को लेकर उनका विवाद चल रहा है। इसी रंजिश को रखते हुए आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर उनके प्लाॅट पर आकर उस पर जान से मारने की नीयत से गोली चलाई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।

इसी मामले में कार्रवाई करते हुए वीरवार को सीआईए प्रथम के सहायक उप निरीक्षक प्रदीप कुमार ने दो आरोपियों को तोशाम बाईपास से गिरफ्तार किया है। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। वहीं, इस मामले में अन्य आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किया जा रहे हैं। मामले के मुख्य आरोपी बिन्नू को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोपियों की गिरफ्तारी से वादी के परिजनों को कुछ राहत मिली है लेकिन उन्होंने इस मामले के सभी आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें