फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: गोलपुरा के सतीश हत्याकांड में दो आरोपी गिरफ्तार

Mon, 27 Nov 2023 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
 जुई कलां पुलिस द्वारा पकड़े गए हत्या के आरोपी । पुलिस
विज्ञापन
भिवानी। जूई कलां के गोलपुरा निवासी सतीश हत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान सुशील कुमार वासी गोलपुरा व वीरेंद्र कुमार वासी गोलपुरा के रूप में हुई है। पुलिस ने हत्या आरोपी सुशील से एक लोहे की रॉड बरामद की है।
विज्ञापन

गांव गोलपुरा निवासी मोनू ने जूई कलां पुलिस थाना में शिकायत दी थी। उसने बताया कि गत तीन नवंबर को अपने भाई के साथ उनके चाचा के घर में जा रहे थे। रास्ते में आरोपी चंदन व उसके परिवार वालों ने उसके भाई सतीश पर कस्सी व डंडों से हमला कर दिया। सतीश के सिर में तेजधार हथियार से वार करने से सतीश गली में बेहोश हो गया। मौके पर डायल 112 की टीम भी पहुंची। पुलिस की डायल 112 की टीम ही गंभीर हालत में सतीश को इलाज के लिए जिला नागरिक अस्पताल लेकर आई। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद ही उसे मृत घोषित कर दिया।
जूई कलां पुलिस थाना ने इस संबंध में हत्या का केस दर्ज किया था। इस संबंध में पुलिस ने हत्या का केस दर्ज किया था। जूई कलां पुलिस थाना के प्रबंधक निरीक्षक बलदेव सिंह की टीम ने सतीश हत्या मामले में दो आरोपियों को जूई कलां से गिरफ्तार किया। वहीं आरोपी वीरेंद्र हत्या के समय आरोपियों के साथ था। हत्याकांड में मुख्य आरोपी चंदन वासी गोलपुरा को चार नवंबर को ही पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। मृतक और आरोपी एक ही परिवार से हैं, जिनका किसी बात को लेकर पुरानी रंजिश चल रही है। रंजिश को लेकर ही सतीश की हत्या कर दी थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा है। वहीं इस मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के भी प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें